बाइक रोकी, पिस्टल निकाली और स्ट्रीट डॉग को मार दी गोली, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बाइक सवार युवक ने सड़क पर घूम रहे कुत्ते को गोली मार दी. गोली लगने के बाद कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. घटना CCTV में कैद हुई है. पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है.

Advertisement
गोली मारने की वारदात सीसीटीवी में कैद. (Photo: Screengrab) गोली मारने की वारदात सीसीटीवी में कैद. (Photo: Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग को बाइक सवार युवक द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. गोली लगने के बाद कुत्ता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पते हुए उसकी मौत हो गई. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई. बाइक सवार युवक ने रोकी गाड़ी और कुत्ते को मारी गोली बताया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग सड़क पर घूम रहा था.

Advertisement

इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा. CCTV फुटेज में युवक के बाइक रोकने और कुत्ते को गोली मारने का घटनाक्रम कैद हुआ है. गोली लगने के बाद कुत्ता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पते हुए उसकी मौत हो गई. CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है. पुलिस इलाके में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके. चारू मिश्रा ने थाने में दी लिखित तहरीर घटना की जानकारी मिलने के बाद चारू मिश्रा की ओर से तालकटोरा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी पुलिस तालकटोरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. 7 तारीख को होगा स्ट्रीट डॉग का पोस्टमार्टम वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तालकटोरा थाने से स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि पुलिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 तारीख को स्ट्रीट डॉग के शव का विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »