7.93 लाख फॉलोअर्स... और सोच दहेज वाली! लखनऊ में इन्फ्लुएंसर की पत्नी का मिला शव; दहेज में कार न मिलने पर हत्या का आरोप

Social Media Influencer Case: लखनऊ के सआदतगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत. 7.93 लाख फॉलोअर्स वाले पति सागर राजपूत सहित 6 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज.

Advertisement
सोशल मीडिया पर मशहूर थे मानसी और सागर.(Photo:ITG) सोशल मीडिया पर मशहूर थे मानसी और सागर.(Photo:ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. घटना सआदतगंज इलाके की है, जहां नवविवाहिता शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर कार की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

Advertisement

कानपुर के टीपी नगर बगाही निवासी सुनील कुमार वर्मा ने अपनी भतीजी मानसी की शादी 9 दिसंबर 2024 को लखनऊ के सआदतगंज निवासी सागर राजपूत से की थी. सागर राजपूत खुद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जिसके इंस्टाग्राम पर करीब 7.93 लाख फॉलोअर्स हैं. मृतका भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी.

'हैसियत के मुताबिक दिया, फिर भी मांग रहे थे कार'

परिजनों का कहना है कि शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 7 लाख रुपये कैश, तिलक और बाकी घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे.

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को कम दहेज लाने के ताने दिए जा रहे थे. पति सागर, ससुर राजेश, ननदोई अनु, ननद बरखा व चांदनी और बुआ सास आशा लगातार अतिरिक्त दहेज में कार की डिमांड कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

Advertisement

मृतका ने कई बार फोन कर अपने परिवार को इस टॉर्चर के बारे में बताया था. परिजनों ने कई बार लखनऊ आकर समझौता कराने की कोशिश भी की, लेकिन प्रताड़ना का दौर थमा नहीं.

हत्या या आत्महत्या?

शनिवार को परिजनों को रिश्तेदारों के जरिए सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है. हालांकि, मायके वालों का सीधा आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पहले उसकी हत्या की और फिर मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया.

यह भी पढ़ें: 'मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई… सत्यानाश!' इंस्टा क्वीन पलक की रील्स में दिखा दर्द

मामले पर सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »