लखनऊ: घर में चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा बाजार इलाके में एक घर में बारूद से विस्फोट हुआ, जिससे मकान मलबे में तब्दील हो गया. हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव अभियान जारी है.

Advertisement
पटाखा बनाने के लिए रखे बारूद में हुआ धमाका. (Photo- Screengrab) पटाखा बनाने के लिए रखे बारूद में हुआ धमाका. (Photo- Screengrab)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 31 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा बाजार इलाके में रविवार को एक घर में भीषण विस्फोट हो गया. यह धमाका आलम नाम के शख्स के घर में हुआ, जहां पटाखे बनाने के लिए बारूद रखा हुआ था. धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. इस धमाके में बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि धमाके में खुद 50 वर्षीय फैक्ट्री संचालक आलम और उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुन्नी की मौत हुई है. इस हादसे में अब तक 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में नदीम, जैद, एरम, हूरजहां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी हादसा: श्राइन बोर्ड ने लापरवाही के आरोपों को किया खारिज, कहा- अलर्ट मिलते ही रोक दी गई थी यात्रा

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है. तीन लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की संभावना है, जिनकी तलाश की जा रही है. 

विस्फोट की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी संख्या में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है. पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है. फिलहाल इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और राहत कार्य में बाधा न आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi: मौजपुर में ई-रिक्शा पलटने से 8 साल की छात्रा की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हादसा

गुडंबा इलाके के इस हादसे ने पटाखों की अवैध फैक्ट्री और बारूद रखने की असुरक्षित स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच में जुटा है.

धमाके के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. बुल्डोजर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है. मलबे से धुआं उठ रहा है. मौके पर भारी भीड़ भी जुट गई. लोगों को मलबे के नजदीक जाने से भी मना किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »