महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को छूआ और... ! शोरूम में पुलिसवाले की हरकत वायरल  

लखीमपुर खीरी में वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. ड्यूटी छोड़कर मॉल पहुंचे पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया. वीडियो में एक हेड कांस्टेबल आपत्तिजनक हरकत करते दिखा, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए.

Advertisement
शोरूम में पुलिसवाले की हरकत वायरल (Photo: screengrab) शोरूम में पुलिसवाले की हरकत वायरल (Photo: screengrab)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में पढ़ुआ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल शॉपिंग मॉल के अंदर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स सेक्शन में आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहा है. वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराजगी फैल गई और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे.

Advertisement

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा एक पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल है, जो मॉल में टंगे महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स को छूते हुए मुस्कुराता नजर आ रहा है. शुरुआती तौर पर पुलिस विभाग ने सफाई दी कि संबंधित कर्मचारी अपने परिवार के साथ खरीदारी के लिए मॉल गया था, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, मामला गंभीर होता चला गया.

जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. पुलिस को पता चला कि 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पढ़ुआ थाने के पांच पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर मॉल में घूमने चले गए थे. इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया.

इस मामले में जिले की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने कड़ा रुख अपनाते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा इस कार्रवाई की जानकारी आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा की गई.

Advertisement

हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों ने मीडिया के सामने कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है. सिर्फ निलंबन की सूचना जारी कर विभाग ने अपनी कार्रवाई का संकेत दिया है. इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और आचरण को लेकर बहस छेड़ दी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement