डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं से भरा केबिन और हवा में अटकी सांसें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Advertisement
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग (File Photo- Instagram/official_kpmaurya/) डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग (File Photo- Instagram/official_kpmaurya/)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.


जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स  (La Marts) मैदान से कौशांबी जाने के लिए रवाना हुए थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिस्प्ले अचानक बंद हो गई. जिससे अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया. 

Advertisement

पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी.इमरजेंसी लैंडिंग के समय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

यह भी पढ़ें: 'अविमुक्तेश्वरानंद का लखनऊ में स्वागत करेंगे, यूपी में गो भक्तों की सरकार', बोले केशव प्रसाद मौर्य

जैसे ही हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement