UP: बम और गोलियों से दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी

कौशांबी में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोहम्मद अलीशान एसओजी, स्वाट और कोखराज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. आरोपी बमबाजी और फायरिंग मामले में फरार था. पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है. उसने मुखबिरी के शक में युवक पर बम और गोली चलाई थी.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

कौशांबी जिले में बमबाजी और फायरिंग की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद आलीशान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को एसओजी, स्वाट टीम और कोखराज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया. उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. गुरुवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी परसरा तिराहा ओवरब्रिज के नीचे मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एडमिट कार्ड किसी का, पेपर दे रहा था कोई और! कौशांबी जिले में हिंदी का पेपर दे रहा फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

बम फेंककर और गोली चलाकर हत्या की कोशिश का आरोप

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने 22 जनवरी 2026 की घटना कबूल की है. उसने भरवारी कस्बे के रहने वाले मोहम्मद अरशद को जान से मारने की नीयत से पहले उस पर बम फेंका था. जब अरशद इस हमले से बच गया, तो आरोपी ने उस पर तमंचे से फायरिंग की और दोबारा भी गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया.

घटना के बाद इलाके में शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था. इस घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और उस पर इनाम घोषित किया गया था. आरोपी के इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

Advertisement

मुखबिरी के शक में बनाई थी हत्या की साजिश

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि मोहम्मद अरशद पुलिस की मुखबिरी करता है. इसी शक के चलते उसने उसकी हत्या की योजना बनाई थी. घटना के बाद उसने तमंचा और कारतूस को रोही चौराहे के आगे सकाड़ा मार्ग स्थित एक खंडहर में छिपा दिया था और फरार हो गया था.

गुरुवार को आरोपी इन्हीं हथियारों को ठिकाने लगाने के लिए वहां पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement