कॉलगर्ल सप्लायर के साथ पुलिसकर्मी की डिमांड का चैट वायरल होते ही पत्रकार पर FIR

कानपुर में दो दिन पहले एक दरोगा का एक सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला से चैट वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जांच बैठा दी. इस बीच सनिगवां के चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने चकेरी थाने में पत्रकार के खिलाफ एफआईआर लिखवा दी. पत्रकार ने अब इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर दी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 10 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

कानपुर में पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है. दरअसल, दो दिन पहले एक दरोगा का एक सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला से चैट वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जांच बैठा दी. इस बीच सनिगवां के चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने चकेरी थाने में पत्रकार के खिलाफ एफआईआर लिखवा दी.

अब पत्रकार नुरुल ने पुलिस कमिश्नर को एप्लीकेशन देकर आरोप लगाया है कि मैंने अपनी खबर में कहीं भी दरोगा का जिक्र नहीं किया, बावजूद इसके दरोगा ने मेरे खिलाफ एफआईआर लिखा दी. एफआईआर दर्ज होने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने भी मामले को गंभीरता से लिया और उन्होंने इसकी जांच एसीपी को सौंप दी है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन से एक चैट वायरल हो रहा है. इन सभी चैट्स में देह व्यापार को लेकर बातचीत की गई है, जिसमें एक दारोगा का भी जिक्र है. इन चैट्स में सेक्स रैकेट की संचालिका दावा कर रही है कि उसने दारोगा के लिए गोरखपुर से लड़कियां मंगवाई हैं. वायरल चैटिंग का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने जांच के आदेश दिए.

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड कहा कि अगर ये चैट वास्तव में सही पाई गईं तो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वायरल हुईं चैट्स दारोगा प्रमोद कुमार और सिपाही गौरव के नाम से हैं. चैट में सिपाही सेक्स रैकेट संचालिका से लड़कियों की डिमांड कर रहा है. साथ ही उनके फोटो मंगवाकर रेट भी तय कर रहा है.

दूसरी चैट में दारोगा अपनी पत्नी के घर से जाने की बात कहकर रैकेट संचालिका से लड़की मंगवा रहा है. उससे लड़की की कीमत 8 हजार रुपये तय करता है.

Advertisement

बता दें, 'आजतक' इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता है. अब हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. वहीं, इस वायरल चैट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड तक जब ये चैट पहुंचे तो उन्होंने तुरंत जांच के निर्देश दिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement