3 महीने पहले की लव मैरिज, पत्नी दीपिका की हत्या कर भाग गया शोएब

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती दीपिका की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई. पति सौरभ दुबे उर्फ शोएब ने दरवाजा अंदर से बंद होने की बात कही, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गया. मृतका के गले पर निशान मिले हैं. पुलिस हत्या की जांच में जुटी है.

Advertisement
3 महीने पहले की लव मैरिज, पत्नी दीपिका की हत्या कर भाग गया शोएब (Photo: ITG) 3 महीने पहले की लव मैरिज, पत्नी दीपिका की हत्या कर भाग गया शोएब (Photo: ITG)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पनकी थाना क्षेत्र के राम गंगा एनक्लेव में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि घटना के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया. मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है, जिसका तीन महीने पहले ही सौरभ दुबे उर्फ शोएब से प्रेम विवाह हुआ था.

Advertisement

सोमवार दोपहर दीपिका के पति शोएब ने मोहल्ले वालों को बताया कि उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद जब उसने दरवाजा खोला तो अंदर उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी. इस सूचना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम और एडीसीपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसी दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति शोएब वहां से फरार हो गया, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया.

पुलिस को मृतका के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. दीपिका की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए शोएब के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Advertisement

डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस को एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी. पति का दावा था कि दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही उसका फरार होना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का असली नाम सौरभ दुबे है और वह पेशे से ट्रक चालक था. उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. वह एक मुस्लिम ड्राइवर के साथ रहता था, जिसके चलते उसने अपना नाम शोएब रख लिया था. उसने धर्म परिवर्तन किया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की एक टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जो इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »