UP: कानपुर में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना चमन गंज इलाके के गांधी नगर में स्थित पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. इमारत में कई लोगों की फंसे होने की आशंका है. सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिया.

Advertisement
कानपुर में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी कानपुर में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 04 मई 2025,
  • अपडेटेड 3:13 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना चमन गंज इलाके के गांधी नगर में स्थित पांच मंजिला इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई. आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. इमारत में एक ही परिवार के पांच लोग, पति पत्नी और तीन बच्चे फंस गए. बताया जा रहा है कि इमारत में नीचे जूते का कारखाना का भी संचालना किया जाता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

Advertisement

दमकल विभाग चला रहा रेस्क्यू अभियान

दमकल विभाग के कर्मचारी इमारत में फंसे लोगों को निकालने और आग को बुझाने का प्रयास करते दिखे. घटनास्थल का वीडियो सामने आया है. जिसमें नजर आ रहा है कि दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझा रहे और स्थानीय लोगों की भीड़ एकजुट हो गई. मौके पर पुलिस की भी मौजूदगी हैं.

नीचे कारखाना, ऊपर रहते लोग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांधी नगर इलाके में स्थित बिल्डिंग में नीचे तक में जुट का कारखाना चलता ओर ऊपर लोग निवास करते हैं. अचानक शर्ट सर्किट से आग लग गई और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. 

कानपुर के 40 दुकान कुम्हार मार्केट में लगी आग

चमन गंज इलाके के अलावा शनिवार रात को किदवई नगर स्थित '40 दुकान कुम्हार मार्केट' में भीषण आग लग गई, जिससे एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में सहायता भी की. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »