मामूली झगड़े में 14 साल के लड़के ने रेता 12 साल के बच्चे का गला, ईद से ठीक पहले बुझा घर का चिराग

कन्नौज में ईद से पहले दिल दहला देने वाली वारदात में 14 साल के किशोर ने मामूली विवाद में अपने 12 साल के दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी. खेल-खेल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया. गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advertisement
14 साल के लड़के ने रेता दोस्त का गला (Photo: itg) 14 साल के लड़के ने रेता दोस्त का गला (Photo: itg)

नीरज श्रीवास्तव

  • कन्नौज,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ईद से पहले एक घर का चिराग बुझ गया. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया . दरअसल मामूली बात के विवाद में एक 14 साल के लड़के ने अपने 12 साल के दोस्त का गला रेत दिया. गंभीर हालत में परिजन उसे कन्नौज के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. जहां सीरियस हालत को देखते हुए वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया. इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई .

Advertisement

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में 14 साल का अरबाज पड़ोस में रहने वाले 12 साल के असद को बेर खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया . घर से करीब दो किलो मीटर की दूरी पर अरबाज ने खेल खेल में असद के हाथ रस्सी से बांध दिए और फिर  चाकू से उसका गला रेत दिया. इसके बाद असद की गर्दन से तेज खून बहने लगा. खून से लथपथ असद दौड़ते हुए अपने घर पहुंचा और बेहोश हो गया. आनन फानन में परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. 

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया. वहां पर उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता की तहरीर पर तिर्वा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरबाज को पकड़ लिया है. गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व असद ने खेलते समय अरबाज से लेजर लाइट टॉर्च को ले लिया था. असद से लेजर लाइट टॉर्च की सेल खो गई थी इससे दोनों के बीच विवाद हुआ था. इस विवाद में ने असद ने अरबाज को मां की गाली दे दी. अरबाज ने इसको अपने अंदर रख लिया था और उसी का बदला लेने के लिए उसने योजना बनाई और असद की जान ले ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement