पकौड़े की दुकान पर चले लाठी-डंडे , फिर एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटककर पीटा-VIDEO

हापुड़ में पकौड़े की एक दुकान के बाहर पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और कुछ ही देर में सड़क पर लाठी-डंडे, थप्पड़ और घूंसे चलने लगे. मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab) वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक पकौड़े की दुकान के बाहर पैसों के लेनदेन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते सड़क अखाड़े में बदल गई. धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों तरफ से लाठी-डंडे, थप्पड़ और घूंसे चलने लगे. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे. इस दौरान किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: यूपी: हापुड़ में दलित युवक की मौत पर बवाल, सपा सांसद रामजी लाल सुमन और पुलिस में नोकझोंक

सड़क पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट

वायरल वीडियो में समोसे की दुकान के सामने आधा दर्जन से अधिक लोग आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं, जबकि कई लोग एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं. मौके पर मौजूद कुछ लोग और महिलाएं बीच-बचाव की कोशिश करती दिखती हैं, लेकिन मारपीट नहीं रुकती.

Advertisement

इस दौरान पकौड़े बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजारों से भी हमला करने की कोशिश होती दिखाई दे रही है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद धौलाना थाना पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी.

दो लोग घायल, पुलिस कर रही पहचान

सीओ पिलखुवा मुनेश चंद्रा ने बताया कि देहरा गांव में सजातीय दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई. घटना में दो लोग चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज और सामने आए तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »