रात 3 बजे प्रेमिका के कमरे में मिला कॉन्स्टेबल, पत्नी ने बुरी तरह की पिटाई

प्रतापगढ़ से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का पर्दाफाश हमीरपुर में हुआ है. यहां महिला सिपाही के किराए के कमरे में पत्नी ने अपने सिपाही पति को रंगे हाथ पकड़ लिया. मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पत्नी ने पति की पिटाई कर दी.

Advertisement
रात 3 बजे प्रेमिका के कमरे से मिला कॉन्स्टेबल, पत्नी ने बुरी तरह की पिटाई (Photo: itg) रात 3 बजे प्रेमिका के कमरे से मिला कॉन्स्टेबल, पत्नी ने बुरी तरह की पिटाई (Photo: itg)

aajtak.in

  • हमीरपुर,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सिपाही की पत्नी ने उसे महिला सिपाही के कमरे में पकड़ा तो जमकर पीटा.महिला ने पति को पुलिस के हवाले किया है.आरोप है कि महिला सिपाही की पहले ही दो शादिया हो चुकी हैं और तीसरे को यौन उत्पीड़न मे जेल भेज चुकी है.पकड़ा गया सिपाही उसका चौथा शिकार था.

जनपद प्रतापगढ़ के महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही का प्रतापगढ़ में ही तैनात एक सिपाही से प्रेम प्रसंग हो गया. सिपाही शादीशुदा था और उसके एक तीन माह की बच्ची भी है. वहीं महिला सिपाही की भी दो शादियां हो चुकी हैं. जिसमें एक पति की मौत हो गई और दूसरे से तलाक चल रहा है. इतना ही नहीं महिला सिपाही का एक युवक से शारीरिक शोषण के मामले में मुकदमा भी चल रहा है. प्रतापगढ़ में तैनात सिपाही उसका चौथा साथी था.

Advertisement

इसी सिपाही की पत्नी की बड़ी बहन ने बताया कि इन दोनों के बीच प्रतापगढ़ में चल रहे अवैध संबंध के बारे में जब एसपी को जानकारी हुई तो उन्होंने उसके पति को निलंबित कर दिया गया था और महिला सिपाही को चेतावनी दी गई थी. 

निलंबन के दौरान उसका पति महिला सिपाही के साथ प्रतापगढ़ स्थित पुलिस लाइन में रातें गुजारता था. जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसने फिर से शिकायत की और फिर महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हमीरपुर ट्रांसफर कर दिया गया. मौजूदा समय में महिला सिपाही हमीरपुर की पुलिस लाइन में तैनात है और शहर के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रह रही है. 

सिपाही की पत्नी की बड़ी बहन ने बताया कि महिला सिपाही 23 जून को हमीरपुर में आमद हुई थी.तब से वह उसकी बहन के पति के साथ रह रही है. जिस किराए के मकान में महिला सिपाही रह रही थी वहां पर उसने पुलिस कर्मी को अपना पति बता रखा था.

Advertisement

 तीन जुलाई की रात सिपाही की पत्नी समेत उसकी बड़ी बहन व घर के अन्य लोग तड़के करीब तीन बजे किराए के कमरे में पुलिस के साथ पहुंच गए. यहां पर सिपाही और महिला सिपाही दोनों ही आपत्तिजनक स्थिति में मिल गए. इस पर आक्रोशित पत्नी ने पति को पीटना शुरू कर दिया. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया और सभी को कोतवाली ले गए. फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है. वहीं सिपाही की पत्नी परेशान है और उसने महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
 

Input: नाहिद अंसारी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »