'लॉकअप' शो देखने के दौरान हुआ विवाद, कूदने के लिए बालकनी से लटक गई युवती; ग्रेटर नोएडा का वीडियो वायरल

युवक और युवती टीवी पर Lock Upp शो देख रहे थे. शो के एक दृश्य को लेकर दोनों के बीच अलग-अलग राय होने पर बहस हो गई. इसी दौरान युवती बालकनी की रेलिंग पर पहुंच गई और कुछ देर तक लटकी रही.

Advertisement
युवती बालकनी की रेलिंग पर पहुंच गई.(Photo:Screengrab) युवती बालकनी की रेलिंग पर पहुंच गई.(Photo:Screengrab)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से लटकी एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक फ्लैट की बालकनी में खड़ा होकर युवती को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि सामने की इमारत में रहने वाले लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोसाइटी पहुंचकर युवक और युवती से पूछताछ की.

Advertisement

बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो Aims Green Avenue सोसाइटी के टावर-एच स्थित फ्लैट नंबर-1805 का है. यह घटना 26 जुलाई 2026 की है.

पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती की पहचान गरिमा और मोहित निवासी मेरठ के रूप में हुई है. दोनों आपसी सहमति से साथ रह रहे हैं. देखें VIDEO:- 

थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दोनों एक टीवी शो लॉकअप देख रहे थे. शो के एक दृश्य को लेकर दोनों के बीच अलग-अलग प्वाइंट ऑफ व्यू होने से बहस हो गई.

इसी दौरान युवती बालकनी पर जाकर खड़ी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »