ग्रेटर नोएडा में बाप की हैवानियत! रिश्तेदार को फंसाने के लिए मार डाला अपने ही बेटे को

ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रॉपर्टी विवाद में एक पिता पर अपने ही 13 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने रिश्तेदारों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी. बच्चे का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया है.

Advertisement
रिश्तेदार को फंसाने के लिए मार डाला अपना ही बेटा (Photo: itg) रिश्तेदार को फंसाने के लिए मार डाला अपना ही बेटा (Photo: itg)

अरुण त्यागी

  • नोएडा ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिता पर अपने ही 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद में अपने रिश्तेदारों को फंसाने की साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

लापता बेटे को ढूंढने का नाटक

जानकारी के मुताबिक सिरसा गांव निवासी 13 साल का बच्चा 7 मई को अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआत में बच्चे के पिता ने अपहरण और पारिवारिक दुश्मनी का शक जताते हुए रिश्तेदारों पर आरोप लगाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस को गुमराह कर रहा था पिता

जांच के दौरान पुलिस को पिता की कहानी पर संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और आसपास के बच्चों से पूछताछ की. धीरे-धीरे कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिससे शक गहराता गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता लगातार जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा था और अलग-अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह करता रहा.

Advertisement

रिश्तेदार को फंसाने के लिए ली बेटे की जान

इसी बीच पुलिस को सिरसा गांव के एक तालाब से बच्चे का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद जांच और तेज कर दी गई. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था और इसी वजह से आरोपी ने अपने बेटे की हत्या कर रिश्तेदारों को फंसाने की योजना बनाई.

हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर हत्या के तरीके और अन्य तकनीकी पहलुओं का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जांच जारी रखी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.गांव में घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement