पलभर में उजड़ा परिवार: मां की तेरहवीं में आई महिला और बेटे को ट्रक ने कुचला, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में अपनी मां की तेरहवीं में शामिल होने आई रीता देवी उर्फ खुशबू और उनके 11 वर्षीय बेटे लकी की तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पति हरिओम बाल-बाल बच गए.

Advertisement
महिला और उसका बेटा, जिसकी सड़क हादसे में गई जान. (photo: screengrabs) महिला और उसका बेटा, जिसकी सड़क हादसे में गई जान. (photo: screengrabs)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं. अपनी मां की तेरहवीं में शामिल होने मायके आई महिला और उसके 11 वर्षीय बेटे की तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया.

Advertisement

यह हादसा कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात करीब 11:50 बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक ग्राम गंगादीनपुरवा थाना कटरा की रहने वाली रीता देवी उर्फ खुशबू अपने पति हरिओम जायसवाल और 11 वर्षीय बेटे लकी के साथ अपनी मां की तेरहवीं में शामिल होने आई थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे. तभी बहराइच की ओर से आ रहा तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया.

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
हादसे में रीता देवी और उनके बेटे लकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति हरिओम जायसवाल ने किसी तरह छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर तक यातायात बाधित रहा.

Advertisement

सूचना मिलते ही थाना कौड़िया पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया. इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »