घोड़े पर जीत का जश्न, हवा में उड़ रहे नोट... गाजियाबाद में प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, केस दर्ज

गाजियाबाद के मोदीनगर के वार्ड 23 से निर्दलीय प्रत्याशी जायदा बानो ने जीत दर्ज की. इसके बाद उनके पति रईसुद्दीन ने जीत का जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाला. मोदीनगर में गुरुद्वारा रोड इलाके में विजयी प्रत्याशी जायदा बानो के पति रईसुद्दीन ने घोड़े पर सवार होकर जुलूस निकाला. इस दौरान कई लोगों ने नोट भी उड़ाए.

Advertisement
विजय जुलूस निकालता प्रत्याशी का पति विजय जुलूस निकालता प्रत्याशी का पति

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 15 मई 2023,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद महिला पार्षद के पति ने घोड़े पर बैठकर विजय जुलूस निकाला. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जुलूस के दौरान जमकर नोट उड़ाते हुए युवक नजर आ रहे हैं. हालांकि जीत के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई थी.

दरअसल, मोदीनगर के वार्ड 23 से जायदा बानो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विजयी हुई थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव में हराया. इसके बाद उनके पति रईसुद्दीन ने जीत का जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाला. मोदीनगर में गुरुद्वारा रोड इलाके में विजयी प्रत्याशी जायदा बानो के पति रईसुद्दीन लोगों की भीड़ के साथ जुलूस निकाला. यहां देखिए वीडियो-

Advertisement

घोड़े पर बैठकर उनके द्वारा विजय जुलूस निकाला जा रहा है. वहीं इस विजय जुलूस में कुछ युवक नोट उड़ाते हुए जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा पार्षद पति रहीसुद्दीन और अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. यहां देखिए वीडियो-

वहीं जीतने वाले प्रत्याशी के पति रईसुद्दीन ने कहा कि मेरे द्वारा विजय जुलूस नहीं निकाला गया, जीतने के बाद जब वह अपने घर के लिए जा रहे थे, उस दौरान लोगों की भीड़ ने उन्हें सफलता की बधाई और शुभकामना देने के लिए रोका था और वहां से उनके घर जाने के दौरान लोगों की भीड़ में वहां जुटने लगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »