गाजियाबाद में BSP के पूर्व विधायक असलम चौधरी गिरफ्तार, मांगी थी दो करोड़ की रंगदारी

गाजियाबाद में बीएसपी के पूर्व विधायक असलम चौधरी को रंगदारी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने एक जमीन पर कब्जा छोड़ने के बदले में दो करोड़ रुपयों की मांग की थी. इस मामले में खुद कमिश्नर ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू करवाई थी.

Advertisement
गाजियाबाद में पूर्व विधायक गिरफ्तार (फाइल फोटो) गाजियाबाद में पूर्व विधायक गिरफ्तार (फाइल फोटो)

संतोष शर्मा

  • गाजियाबाद,
  • 26 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

गाजियाबाद पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक और सपा नेता असलम चौधरी को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ फर्जी एग्रीमेंट के जरिए करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने की कोशिश की. इतना ही नहीं जमीन के मालिक से इस कब्जे को छोड़ने के बदले दो करोड़ रुपये की मांग भी की थी.  

Advertisement

बीएसपी के पूर्व विधायक 7 सितंबर, 2022 को फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे. उन्होंने जमीन के मालिक आदिल राजा से जमीन छोड़ने के बदले दो करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी थी.  

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने 3 सितंबर, 2023 को इस मामले का संज्ञान लिया और इस बारे में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और कोर्ट ने असलम चौधरी और उनके साथियों जुनेद टाटा और जुबेर टाटा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था. 

2017 में असलम चौधरी ने धौलाना से जीता था चुनाव 

बता दें कि असलम चौधरी ने हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट पर बीएसपी के टिकट पर 2017 के चुनावों में जीत हासिल की थी. उसके बाद 2021 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और सपा ने उन्हें बीते जुलाई महीने में ही प्रदेश कार्यकारिणी का सचिव बनाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »