कानपुर: घर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी समेत पांच लोगों की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई जिसके बाद घर में सो रहे पूरे परिवार की मौत हो गई. पति-पत्नी और 3 बच्चों समेत पूरा परिवार जलकर खाक हो गया. इस हादसे में एक महिला की हालत गंभीर है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
झोपड़ी में आग लगने से पांच लोगों की मौत झोपड़ी में आग लगने से पांच लोगों की मौत

सूरज सिंह

  • कानपुर,
  • 12 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना हुई है. घर में आग लग जाने की वजह से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई. घटना रूरा थाना क्षेत्र के हारमऊ बंजाराडेरा गांव की है जहां एक झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिससे पांच लोगों की जान चली गई. मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. 

Advertisement

वहीं एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी पुलिस बल के साथ डीएम एसपी भी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच में जुट गई.

इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है की गांव में रहने वाले सतीश कुमार पत्नी काजल और 3 मासूम बच्चों के साथ अपनी झोपड़ी में सो रहे थे. देर रात अचानक छप्पर में आग लगने से चीख पुकार मच गई. चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की पर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दंपति समेत 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई. 

आग बुझाने में सतीश की बुर्जुग मां रेशमा भी गंभीर रूप से झुलस गई जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला अस्पताल में मौजूद गांव के उदयपाल ने बताया की सतीश पत्नी बच्चों के साथ सो रहे थे तभी देर रात छप्पर के ऊपर जल रहे बल्ब में शार्ट सर्किट से आग लग गई. 

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी बीबीजीटीएस मूर्ती ने बताया की गांव में सतीश और उसकी पत्नी काजल और बच्चों के जलने की जानकारी मिली, मौके पर सभी आधिकारी फॉरेंसिक, फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वॉड की टीम लेकर पहुंचे.

घायल महिला के इलाज की देखरेख के लिए जिलाधिकारी नेहा जैन जिला अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों से घायल महिला का सही तरीके से इलाज करने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया की हारामऊ गांव में दंपति समेत तीन बच्चों की आग से मौत हो गई है. आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »