Farrukhabad: जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने निकली दो सहेलियों ने दी जान, पेड़ पर लटकती मिली लाश

फर्रूखाबाद में दो युवतियों के शव फंदे से लटकते हुए मिले हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ये दोनों सहेलियां घर से जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं.

Advertisement
फर्रूखाबाद में दो युवतियों का शव पेड़ पर लटकते हुए मिला फर्रूखाबाद में दो युवतियों का शव पेड़ पर लटकते हुए मिला

संतोष शर्मा

  • फर्रूखाबाद ,
  • 27 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में दलित समाज की दो युवतियों के शव पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले हैं. ये दोनों सहेलियां देर शाम परिवार के साथ जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने के लिए निकली थीं. जब देर रात तक वो वापस नहीं लौटीं तो घरवालों ने सोचा कि वो रिश्तेदारी में रुक गई होंगी. बाद में जब दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिलने की जानकारी हुई तो दोनों के घर में कोहराम मच गया.  

Advertisement

यह घटना कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास की है, जहां आम के बाग में दोनों युवतियों के शव फंदे से लटकते हुए मिले. जब गांववालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वो बेटियों के शव को लटकता हुआ देखकर हैरान रह गए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर इन लड़कियों ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया. शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया है, लेकिन उनमें से एक युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है.

मृतक युवती के पिता ने क्या बताया? 

इनमें से एक युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी और पड़ोस में रहने वाली अपनी दोस्त के साथ कल रात झांकी देखने गई थी. देर रात नहीं लौटी तो हमने सोचा कि गांव में बुआ के घर रुक गई होगी. सुबह होने पर जानकारी मिली की दो लड़कियों ने फांसी लगा ली है. मौके पर जाकर देखा तो मेरी बेटी और उसकी दोस्त एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटके हुए हैं. हमें ऐसा लगता है कि उनकी हत्या की गई है. वहीं पर एक मोबाइल और चप्पल भी मिली है.

Advertisement

पेड़ पर मिले लड़कियों के चढ़ने के निशान

पुलिस के मुताबिक, पेड़ पर लड़कियों के चढ़ने के निशान भी मिले हैं, इसी वजह से पुलिस हत्या की आशंका से इनकार कर रही है. दोनों लड़कियां पक्की दोस्त भी थीं और वो परिवार के साथ देर रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने निकली थीं. इस कार्यक्रम स्थल से करीब 150 मीटर दूर आम के बाग में एक ही दुपट्टे से दोनों की लाश लटकते हुए मिली थी. पुलिस को मौके से एक लड़की के ममेरे भाई का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार, ममेरा भाई परिवार के साथ ही जन्माष्टमी कार्यक्रम देख रहा था.

फर्रुखाबाद के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हमें कायमगंज के भगौतीपुर गांव से सूचना मिली कि दो लड़कियां (जिनकी उम्र 18 और 15 साल है) एक पेड़ से लटकी मिली हैं. पता चला है कि दोनों करीबी दोस्त थीं. दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाई है. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़कियों ने खुद ही ऐसा किया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी. हमने मौके से एक फोन और सिम बरामद किया है. इस घटना की वजह पता लगाने के लिए हम मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

अखिलेश यादव ने की निष्पक्ष जांच की मांग

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. अखिलेश ने कहा, "यूपी के फर्रूखाबाद में जन्माष्टमी उत्सव देखने निकली दो बच्चियों की लाशें पेड़ पर लटकी मिलना, एक बेहद संवेदनशील घटना है. भाजपा सरकार इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच करे और हत्या के इस संदिग्ध मामले में अपनी आख्या प्रस्तुत करे. ऐसी घटनाओं से समाज में एक भयावह वातावरण बनता है, जो नारी समाज को मानसिक रूप से बहुत गहरा आघात पहुंचाता है. ‘महिला सुरक्षा’ को राजनीति से ऊपर उठकर एक गंभीर मुद्दे के रूप में उठाने का अपरिहार्य समय आ गया है."
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »