गले में लपेटा जहरीला नाग और फिर... महोबा में तड़पते मरीज के साथ जब इमरजेंसी वार्ड पहुंचा 'जहरीला कोबरा'

महोबा जिला अस्पताल में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब सांप के काटने से घायल एक व्यक्ति के साथ उसके परिजन इलाज के लिए सपेरे और जिंदा कोबरा सांप को भी अस्पताल ले आए. इस घटना ने अंधविश्वास, लापरवाही और सांपों के प्रति जोखिम भरे व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
मरीज के साथ इमरजेंसी वार्ड में सांप को ले आए परिजन (Photo: itg) मरीज के साथ इमरजेंसी वार्ड में सांप को ले आए परिजन (Photo: itg)

aajtak.in

  • महोबा,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अंधविश्वास और लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सपेरे ने युवक के गले में काला कोबरा सांप डाल दिया. सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई. लेकिन हद तो तब हो गई जब परिजन इलाज के लिए मरीज के साथ-साथ सपेरे और उस जहरीले कोबरा सांप को भी महोबा जिला अस्पताल ले पहुंचे.

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का यह नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया. डॉक्टर, स्टाफ और मरीज सब हैरत में आ गए, क्योंकि अस्पताल में तड़पते मरीज के अलावा सपेरा भी कोबरा सांप लेकर खड़ा था. दरअसल, यह पूरा मामला महोबा जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ज्योराहा गांव का से जुड़ा है. 

Advertisement

गांव के रहने वाले 42 साल के रामहेत साहू अपने घर पर थे, तभी वहां भूरानाथ नाम का एक सपेरा आया. वह अमूमन सांप दिखाकर लोगों से आटा, अनाज और पैसे मांगने का काम करता था. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, सपेरे ने अचानक अपनी टोकरी से काला कोबरा नाग निकाला और रामहेत के गले में लपेट दिया. अचानक गले पर रेंगते जहरीले सांप को देखकर रामहेत बुरी तरह घबरा गया. उसने डर के मारे जैसे ही सांप को हाथ से पकड़कर हटाने की कोशिश की, गुस्से में आए कोबरा ने उसके हाथ में डस लिया. सांप के काटते ही रामहेत चीख पड़ा और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा. चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत सपेरे को दबोच लिया. इसके बाद परिजन आनन-फानन में रामहेत को लेकर महोबा जिला अस्पताल भागे. डॉक्टरों को सांप की सही पहचान हो सके, इसलिए वो सपेरे और कोबरा नाग को भी साथ ले आए.

Advertisement

हालांकि, आरोपी सपेरे भूरानाथ का दावा है कि पीड़ित ने खुद शौक में सांप को गले में डाला था. सपेरे ने यह भी कहा कि यह उसका पैतृक काम है और वह खुद झाड़-फूंक भी कर लेता है. जिला अस्पताल के डॉक्टर अमित राजपूत ने बताया कि यह सीधे तौर पर स्नेक बाइट का गंभीर मामला है. परिजनों के कहने पर उन्होंने सांप को देखा, जो कि एक कोबरा था. फिलहाल मरीज को तुरंत एंटी-स्नेक वेनम और जरूरी दवाइयां देकर भर्ती कर लिया गया है. समय पर इलाज मिलने के कारण मरीज की हालत अब स्थिर बनी हुई है.

Input: नाहिद अंसारी
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »