मथुरा रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी EMU

मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन शकूर बस्ती से आती है. ट्रेन रात 10:49 बजे आई. सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे.

Advertisement
मथुरा रेलवे स्टेशन पर EMU ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई (फोटो- ANI) मथुरा रेलवे स्टेशन पर EMU ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई (फोटो- ANI)

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 27 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:18 AM IST

यूपी के मथुरा जंक्शन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया. शकूर बस्ती से आ रही एक EMU ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन शकूर बस्ती से आती है. ट्रेन रात 10:49 बजे आई. सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. 

Advertisement

स्टेशन निदेशक ने बताया कि अचानक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हम इस घटना के कारण की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए काम चल रहा है.  ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरू किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »