UP में कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करने से मना करने डॉक्टर को पीटने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक सरकारी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि डॉक्टर हरिश्चंद्र जायसवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद एक व्यक्ति ने उनसे मारपीट की, उनके कक्ष में तोड़फोड़ की और धमकी देकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Advertisement
मऊ जिले में एक सरकारी डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. Photo ITG मऊ जिले में एक सरकारी डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. Photo ITG

aajtak.in

  • मऊ,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, डॉक्टर पर कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हमला किया, क्योंकि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने से इनकार कर दिया था.

घटना शुक्रवार को मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई. पुलिस ने बताया कि राहुल यादव नामक व्यक्ति खुद को कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बता रहा था, वह ईसीजी जांच के लिए अस्पताल आया था. इसी दौरान उसने कथित रूप से डॉक्टर हरिश्चंद्र जायसवाल को पार्टी से जुड़ने के लिए कहा.

Advertisement

डॉक्टर ने सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर लगी रोक का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और मामला बढ़ गया.

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, उनके कक्ष में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »