उन्नाव में डिप्टी एसपी कृपा शंकर अब गोरखपुर में हो गए सिपाही, पत्नी और प्रेमिका के चक्कर में हुए डिमोशन की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डिप्टी एसपी रहे कृपा शंकर कनौजिया को एक गलती भारी पड़ गई और वो अब अधिकारी से सीधे सिपाही बना दिए गए हैं. दरअसल किसी निजी काम के लिए छुट्टी लेने के बाद कृपा शंकर अपने घर नहीं पहुंचे थे और पत्नी के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था. इसके बाद उनका डिमोशन कर दिया गया.

Advertisement
डीएसपी कनौजिया अब बने सिपाही डीएसपी कनौजिया अब बने सिपाही

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 23 जून 2024,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

आमतौर पर नौकरियों में लोगों का प्रमोशन होता है लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पुलिस अधिकारी का डिमोशन हो गया और वो डिप्टी एसपी से सीधे कांस्टेबल बन गए हैं. दरअसल उन्नाव के तत्कालीन सीओ कृपा शंकर कनौजिया को उनकी हरकतों की वजह से और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में डिमोशन कर अधिकारी से सिपाही बना दिया गया.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक कृपा शंकर कनौजिया ने 6 जुलाई 2021 को उन्नाव के एसपी से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी. इसके बाद वो जुलाई 2021 से ही लापता हो गए थे और बाद में पता चला कि छुट्टी मंजूर होने के बाद वो घर जाने की बजाय कहीं और चले गए थे. 

महिला सिपाही के साथ होटल में थे अधिकारी

CO कृपा शंकर कनौजिया को एक महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़ा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान उन्होंने कानपुर के एक होटल में चेकइन किया था और महिला सिपाही भी उनके साथ थी. इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिया था.

वहीं दूसरी तरफ सीओ कृपा शंकर का नंबर बंद आने की वजह से जब परेशान पत्नी ने जानकारी हासिल की तो उन्हें पता चला कि उसके पति छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे लेकिन पहुंचे नहीं. इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी थी.

Advertisement

पत्नी की शिकायत पर एसपी ने की जांच तो खुल गया भेद

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्नाव के एसपी ने सीओ कृपा शंकर का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम को काम पर लगाया. इसी दौरान पता चला कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हुआ था. उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल में पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी.

पुलिसकर्मियों ने जांच की तो कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही एक साथ मिले. बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई थी. होटल में एंट्री करते समय सीओ और महिला सिपाही सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे.

एडीजी ने किया डिमोशन

मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार (शासन) ने पूरे मामले पर समीक्षा के बाद कृपा शंकर कनौजिया को रिवर्ट कर फिर से सिपाही बनाने की सिफारिश की जिसके बाद एडीजी प्रशासन ने CO को सिपाही बनाने का आदेश जारी कर दिया. उन्नाव में बीघापुर के सीओ रहे कृपाशंकर कनौजिया को अब सिपाही बना दिया गया है और उनकी नई तैनाती 26वीं पीएसी वाहिनी गोरखपुर में की गई है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »