काशी विश्वनाथ मार्ग चौड़ीकरण का अंतिम दौर: सहमति से हटी लंगड़ा हाफिज मस्जिद, सिक्योरिटी टाइट

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में चल रहे दालमंडी चौड़ीकरण का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है. परियोजना के तहत अंतिम बची 'लंगड़ा हाफिज' मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम मस्जिद कमेटी ने आपसी सहमति से शुरू कर दिया है.

Advertisement
सड़क चौड़ीकरण की जद में आई 'लंगड़ा हाफिज' मस्जिद (Photo- ITG) सड़क चौड़ीकरण की जद में आई 'लंगड़ा हाफिज' मस्जिद (Photo- ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है. इस परियोजना के तहत 27 जुलाई को छठी और अंतिम बची 'लंगड़ा हाफिज' मस्जिद के चौड़ीकरण की जद में आने वाले लगभग 20 फीट के हिस्से को मसाजिद कमेटी ने प्रशासन की आपसी सहमति से खुद ही हटाना शुरू कर दिया. चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले कुल 187 भवनों में से 140 को पूरी तरह जमींदोज किया जा चुका है. हालांकि, इस ध्वस्तीकरण की कवरेज के दौरान स्थानीय लोगों ने मीडियाकर्मियों का विरोध किया.

Advertisement

कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों से उलझे स्थानीय लोग

जब मीडिया टीम लंगड़ा हाफिज मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कवरेज करने पहुंची, तो वहां मौजूद स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग भड़क गए. उन्होंने कवरेज में बाधा डालने की कोशिश की और विरोध करते हुए लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए. इस दौरान वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

मस्जिद कमेटी ने आपसी सहमति से शुरू कराया काम

चौड़ीकरण की जद में कुल 6 मस्जिदें आई थीं, जिनमें से 5 को पहले ही मस्जिद से जुड़े लोगों ने खुद तोड़ना शुरू कर दिया था. अब अंतिम बची मस्जिद का हिस्सा भी सहमति से हटाया जा रहा है. कुल 187 भवनों में से केवल 6 ही शेष बचे हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इसी महीने काम पूरा होने की उम्मीद

दशाश्वमेध एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि 140 भवन पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं और 35 पर काम जारी है. सहमति से अंतिम मस्जिद का हिस्सा हटाया जा रहा है. इस महीने काम पूरा होने की उम्मीद है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »