कन्नौज में रोडवेज बस बनी अखाड़ा: एक सिपाही, दो पत्नियां, आमने-सामने पड़ीं तो जमकर चले लात-घूंसे

कन्नौज में एक सिपाही की दो पत्नियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. रोडवेज बस में पहली पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर कथित दूसरी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी. हंगामा बढ़ता देख बस चालक वाहन को सीधे कोतवाली ले गया, जहां घंटों अफरा-तफरी मची रही.

Advertisement
पुलिस स्टेशन पर भी हुआ बवाल (Photo- Screengrab) पुलिस स्टेशन पर भी हुआ बवाल (Photo- Screengrab)

नीरज श्रीवास्तव

  • कन्नौज ,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

Uttar Pradesh News: कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में जालौन में तैनात सिपाही मोहसिन की पहली और दूसरी पत्नी के बीच रोडवेज बस में हिंसक झड़प हुई. सिपाही दो दिन की छुट्टी पर घर आया था और अपनी दूसरी पत्नी सरोज को बस में बैठाने गया था. इसी दौरान पहली पत्नी इरम ने परिजनों के साथ धावा बोलकर सरोज के साथ मारपीट शुरू कर दी. 

Advertisement

बस में तोड़फोड़ और हंगामा देख चालक बस को सीधे थाने ले गया. सरोज ने खुद को सिपाही की पत्नी बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने मामले की जांच और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

रोडवेज बस में शुरू हुआ 'दंगल'

मामला तब बिगड़ा जब सिपाही मोहसिन अपनी शिकोहाबाद निवासी प्रेमिका (कथित दूसरी पत्नी) सरोज को वापस भेजने के लिए बस में बैठा रहा था. तभी पहली पत्नी इरम अपने रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गई. बस के भीतर ही मारपीट और गाली-गलौज शुरू हो गई. हंगामा इतना बढ़ा कि बस में तोड़फोड़ की नौबत आ गई. चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को कोतवाली में खड़ा कर दिया, लेकिन वहां भी दोनों पक्ष भिड़ते रहे.

12 साल पहले हुई थी पहली शादी

सिपाही मोहसिन खान की पहली शादी साल 2014 में समधन निवासी इरम खान से हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं. मोहसिन की पोस्टिंग जब आगरा में थी, तब उसकी मुलाकात शिकोहाबाद की सरोज से हुई. सरोज भी पहले से शादीशुदा है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सरोज अब खुद को मोहसिन की पत्नी बता रही है.  

Advertisement

पुलिस कार्यवाही में जुटी

कोतवाली परिसर में घंटों चले ड्रामे के बाद सरोज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और कार्यवाही की गुहार लगाई है. पुलिस अब सिपाही, उसकी पहली पत्नी और सरोज के दावों की पड़ताल कर रही है. सार्वजनिक स्थान पर हुई इस मारपीट और बस में तोड़फोड़ की घटना ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement