शादी के 50 दिन बाद सोनम की मौत, जीजा से बात करने पर पति ने की थी पिटाई

बिजनौर में शादी के महज 50 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न तथा जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
शादी के 50 दिन बाद सोनम की मौत (Photo: itg) शादी के 50 दिन बाद सोनम की मौत (Photo: itg)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शादी के महज 50 दिन बाद एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है. मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी कन्हैया सिंह ने अपनी 22 साल की बेटी सोनम की शादी 30 अप्रैल को चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी टीकाराम के साथ की थी. परिजनों का कहना है कि विवाह के दौरान उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की थीं और दहेज में भी पर्याप्त सामान दिया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और शादी के बाद से ही सोनम को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

मृतका की मां लक्ष्मी देवी का आरोप है कि शादी के करीब 15 दिन बाद ही सोनम के पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी. परिवार के मुताबिक पति को इस बात पर आपत्ति थी कि सोनम अपने जीजा से फोन पर बात कर रही थी. उस समय सोनम ने अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी भी दी थी. परिजनों का कहना है कि इसके बाद से लगातार उसे परेशान किया जाता रहा और उस पर तरह-तरह के आरोप लगाकर अपमानित किया जाता था.

Advertisement

आरोप है कि इसी उत्पीड़न के चलते पति और उसके परिजनों ने सोनम को जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग चांदपुर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई. सोनम के पिता कन्हैया सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति टीकाराम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »