शादीशुदा गर्लफ्रेंड का टॉर्चर! ब्लैकमेलिंग से तंग प्रेमी ने महिला का गला काटकर फेंका

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में मिली महिला की लाश की पहचान नहटौर निवासी हिना के रूप में हुई. जांच में पता चला कि हिना की हत्या उसके प्रेमी माजिद ने की, जो उससे पैसे मांगने और धमकियों से तंग आ चुका था. माजिद ने दोस्त सुल्तान संग हिना की गला काटकर हत्या की और लाश झाड़ियों में फेंक दी. पुलिस ने माजिद को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
ब्लैकमेलिंग से तंग प्रेमी ने महिला का गला काटकर फेंका (Photo: ITG) ब्लैकमेलिंग से तंग प्रेमी ने महिला का गला काटकर फेंका (Photo: ITG)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर ,
  • 27 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

दो दिन पहले उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नगीना क्षेत्र के गांव जीतपुर पलड़ी में रात में सड़क किनारे झाड़ियां में एक महिला की गला कटी लाश पड़ी मिली थी. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन तब तक लाश की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस ने अगले दिन जांच करते हुए महिला की पहचान कराई तो उसकी पहचान नहटौर निवासी हिना पत्नी नजाकत के रूप में हुई. 

Advertisement

लाश मिलने के बाद हिना के पति नजाकत ने बिजनौर शहर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी माजिद और उसके दोस्त सुल्तान के खिलाफ घर से पत्नी को ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी माजिद को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में माजिद ने बताया कि हिना से उसके पिछले 5 साल से प्रेम संबंध थे और यह जानकारी उसके परिवार वालों को भी थी. हिना उससे लगातार कई बार लाखों रुपए ले चुकी थी और वह जिस घर में रहती है वह मकान भी उसने अपनी ही पैसों से बनवा कर हिना को दिया था लेकिन इसके बाद भी वह उससे लगातार पैसों की मांग करती रहती थी. अब स्थिति आ गई थी कि पैसे ना देने पर वह उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी.

Advertisement

इसी बात से तंग होकर माजिद ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस योजना में उसने अपने चांदपुर निवासी दोस्त सुल्तान को शामिल किया और 23 अक्टूबर की रात को वह दोनों उसे घर से अपनी गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए. उन्होंने रास्ते में गाड़ी के अंदर ही हिना की की गला काटकर हत्या कर दी और लाश को नगीना में गागन नदी के पास झाड़ियां में फेंक दिया.

दोनों वहां से फरार हो गए. पुलिस ने माजिद के बयानों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त छुरी और वह गाड़ी भी बरामद कर ली जिसके अंदर हत्या की गई थी. पुलिस अब माजिद के दोस्त सुल्तान की तलाश कर रही है और मजीद को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हिना 6 बच्चों की मां थी जिसमें सबसे छोटा बच्चा दो साल का है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »