गड्ढे से बचने में गई तीन जानें, शादी से लौट रही कार पेड़ से टकराई

बरेली में दिल्ली-बरेली रोड पर गड्ढे से बचने की कोशिश में कार पेड़ से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी शादी समारोह से लौट रहे थे. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है.

Advertisement
सड़क हादसे में तीन की मौत.(Photo: Representational) सड़क हादसे में तीन की मौत.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • बरेली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना दिल्ली-बरेली रोड पर किला क्षेत्र के पास हुई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी छह लोग सुभाष नगर इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे. जब वाहन स्वाले नगर के पास पहुंचा, तो सड़क पर अचानक गड्ढा सामने आ गया. गड्ढे से बचने की कोशिश में चालक गोविंद ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.

Advertisement

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार रामगुलाम (75), निवासी मुरादाबाद, खेमकरन (58), निवासी रामपुर; और मोनी (28), निवासी रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मोनी के पति गोविंद (32), उनका दो वर्षीय पुत्र ज्ञानदीप और एक अन्य व्यक्ति राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए.

क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »