पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार चल रहे कंटेनर से पीछे से टकरा गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा कंधरापुर क्षेत्र के सियरहा गांव के पास हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ऊपरी हिस्सा उखड़ गया. सभी मृतक हरियाणा के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सभी मृतक हरियाणा के हैं.(Photo: Representational) सभी मृतक हरियाणा के हैं.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • आजमगढ़,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. कंधरापुर क्षेत्र के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार चल रहे कंटेनर से पीछे से जा टकराई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतकों में एक दंपती भी शामिल है. हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सियरहा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से उखड़ गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: दो पासपोर्ट, ओसीआई कार्ड, भारतीय वोटर... आजमगढ़ में रह रहा था मलेशियाई नागरिक, सरकारी स्कीम्स का ले रहा था फायदा

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन और पहचान की प्रक्रिया जारी

हादसे की सूचना मिलते ही कंधरापुर और कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) की राहत टीमों ने भी बचाव कार्य शुरू किया. टीमों ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी.

Advertisement

एएसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं. हालांकि, मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया अभी जारी है और पुलिस उनकी पहचान स्थापित करने में जुटी हुई है.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक को आगे चल रहे कंटेनर का समय पर अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे यह भीषण टक्कर हो गई. टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने कहा कि मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »