कुंडली दिखाने आए लड़कों से बनाए समलैंगिक संबंध, फिर भस्म कर देने की धमकी, कानपुर ज्योतिषी लूटकांड में नया ट्विस्ट

कानपुर में ज्योतिषी के घर हुई पैसों की चोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक समस्या के समाधान के लिए दो लड़कों को घर बुलाने के बाद ज्योतिषी ने उनके साथ कुकर्म किया था. इसका बदला लेने के लिए ही दोनों नाबालिगों ने उसकी तिजोरी में रखा सारा पैसा लूट लिया था. पुलिस ने अब आरोपी ज्योतिषी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने ज्योतिषी को किया गिरफ्तार पुलिस ने ज्योतिषी को किया गिरफ्तार

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 06 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

कानपुर में समस्या का समाधान पूछने ज्योतिषी के पासे आए दो लड़कों के चोरी करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. चोरी किए गए पैसे का वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने वाले युवकों को पकड़ने के बाद उनके बयान के आधार पर पुलिस ने अब ज्योतिषी को भी गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल पूरी कहानी ये है कि कानपुर के गोविंद नगर इलाके में एक घर में चोरी हुई थी. घर के मालिक और पेशे से ज्योतिषी तरुण शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में ये बताया था कि दो लड़के, अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं? इसका समाधान पूछने आए और नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर चोरी कर फरार हो गए.

Advertisement

इंस्टाग्राम रील के जरिए पकड़े गए थे दोनों नाबालिग

इसके बाद पुलिस ने एक इंस्टाग्राम रील देखा जिसमें होटल के रूम में नोटों की गड्डी को बिस्तर पर बिछाकर वीडियो बनाया गया था. इसके बाद सर्विलांस के माध्यम से कानपुर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवकों ने अब जो खुलासा किया है उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए.

ज्योतिषी ने नाबालिग लड़कों से किया कुकर्म

पुलिस को पता चला कि चोरी ज्योतिषी के घर में जरूर हुई थी लेकिन उसके पीछे की उसकी कहानी मनगढ़ंत थी. दोनों नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि वो अपनी समस्या के समाधान के लिए तरुण शर्मा के पास पहुंचे थे, लेकिन ज्योतिषी तरुण शर्मा ने उन दोनों नाबालिग लड़कों के साथ एक ही रात में जबरन समलैंगिक संबंध बनाएं.

Advertisement

जब दोनों नाबालिग लड़कों ने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें भस्म करने की धमकी दी और समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया. इससे दोनों युवक डर गए और ज्यादा विरोध नहीं कर पाए.

बदला लेने के लिए नाबालिगों ने की चोरी

जब रेप के बाद तरुण शर्मा सो गया तो दोनों नाबालिग लड़कों ने बदला लेने के लिए उसके घर में रखी तिजोरी तोड़कर चोरी कर ली और पैसों को लेकर फरार हो गए. जब सुबह उठकर तरुण शर्मा को एहसास हुआ की दोनों नाबालिग लड़के उसका पैसा लेकर भाग गए हैं तो उसने थाने में शिकायत दी और मनगढ़ंत कहानी बनाई.

गुरुवार को जब कानपुर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दोनों आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो पूरा मामले का खुलासा हो गया. इसके बाद कानपुर पुलिस ने आरोपी तरुण शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया. एसीपी संतोष सिंह ने इस केस को लेकर कहा कि फिलहाल तरुण शर्मा के खिलाफ धारा 377 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »