उत्तर प्रदेश के अमेठी में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां रोड पर खराब खड़ी ट्रक में पीछे से आ रहे दो बाइक सवार टकरा गए. जिसके बाद बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बाकी अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
2 बाइक पर सवार थे 7 लोग
पूरा मामला जनपद के थाना फुरसतगंज के निगोहा के पास का है. जहां एक खराब ट्रक सड़क पर खड़ा था. जिसके बाद ससुराल से निमंत्रण करके अपने घर को लौट रहे दो बाइक सवार ट्रक में टकरा गए. जिसके बाद दोनों बाइक पर सवार कुल 7 लोग गिर गए और ट्रक में टक्कर होने के चलते 45 वर्षीय हीरालाल, अतुल और दिशा की मौके पर ही मौत हो गई. जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में होली के दिन भीषण एक्सीडेंट: THAR की टक्कर से हवा में उड़े बाइक सवार; मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत
वहीं बाइक पर सवार बाकी 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया. मृतकों में एक के परिजन शीला ने बताया कि सभी लोग अपने ससुराल आए हुए थे. उसके बाद वापस घर जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में सड़क हादसा हो गया.
थाना प्रभारी ने क्या कहा?
मामले में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह का भी बयान आया है. उन्होंने बताया कि निगोहां के पास एक्सीडेंट हुआ. जिसमें तीन लोग की मौत हो गई. जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बाकी घायलों को इलाज के लिए रायबरेली भेजा गया है.
अभिषेक कुमार त्रिपाठी