उत्तरप्रदेश के जनपद अमेठी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां घर से अपने प्रेमी से मिलने के लिए निकली युवती का शव घर से करीब 50 मीटर दूर खेत की झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती के गले में दुपट्टा बंधा हुआ मिला है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिश्तेदारी के एक युवक पर आरोप लगाया है वही पुलिस इस मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.
पूरा मामला जनपद के अमेठी कोतवाली के रणवीरनगर का है जहां की रहने वाली काजल सिंह अपने रिश्तेदारी के एक लड़के सुरजीत से करीब 3 साल से प्यार करती थी जिसको लेकर घर वाले आए दिन विरोध करते थे वही बीती रात अचानक घर से रात में 11 बजे युवती गायब हो गई जिसके बाद परिजन काफी खोजबीन करने लगे वही आज सुबह उस युवती का शव घर के बगल की झाड़ियों में मिला जिसके बाद ग्रामीणों ओर परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतिका की बहन सुमन ने बताया की हमारी बहन कही चली गई थी जिसके बाद उसका आज शव मिला हमारी बहन जिस लड़के से बात करता था उसी ने मारा है क्योंकि वह धमकी भी देता था.
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया की एक युवती का खेत में शव मिला है जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है.
अभिषेक कुमार त्रिपाठी