पैदल आए थे बदमाश, घटना के बाद बाइक से भागे... अमेठी में टीचर परिवार हत्याकांड में बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गुरुवार को बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. वहीं, अब इस पूरे मामले में एक और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. जिसके मुताबिक बदमाश हत्याकांड को अंजाम देने पैदल ही घर तक पहुंचे थे.

Advertisement
घटना के संंबंध में जानकारी देते अमेठी पुलिस अधीक्षक अनुप सिंह घटना के संंबंध में जानकारी देते अमेठी पुलिस अधीक्षक अनुप सिंह

संतोष शर्मा

  • अमेठी ,
  • 04 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गुरुवार को बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया था. आरोपियों ने शिक्षक दंपति के साथ उनके दो मासूम बच्चों को भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

Advertisement

हत्याकांड को अंजाम देने पैदल पहुंचे थे बदमाश
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन से अधिक बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था. मौके से पुलिस को 9 खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. हत्याकांड में दो से अधिक असलहों का इस्तेमाल किया गया था. अमेठी और रायबरेली पुलिस की जॉइंट 6 टीमें हत्याकांड के खुलासे में लगाई गई हैं. घटना को अंजाम देने आए बदमाश पैदल ही घर तक पहुंचे थे. वहीं, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बाइक से हुए फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: अमेठी में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

शिक्षक से पहले पुलिस में तैनात थे सुनील कुमार

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (SP) अनूप सिंह ने बताया कि यह वारदात अमेठी के शिवरतनगंज थाना इलाके की है. जहां अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक किराए के मकान में सुनील कुमार भारतीय अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ रहते थे. वह कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे.

Advertisement

एसपी अनूप सिंह के मुताबिक शिक्षक पति-पत्नी और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या की गई है. ये परिवार रायबरेली का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को इस परिवार ने एससी/एसटी एक्ट में एक मुकदमा भी दर्ज कराया था. 

पुलिस उस मामले की तफ्तीश भी कर रही है और जिनके ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज कराया गया था उनकी कुंडली भी खंगाल रही है. मरने वालों में पति-पत्नी के अलावा चार साल की बेटी लाडो और दो साल की बेटी सृष्टि शामिल है. सुनील 2020 में शिक्षक बने थे. इससे पहले वह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थे.

राहुल गांधी बोले इंसाफ नहीं मिला तो मैं खुद आ जाऊंगा

अमेठी में चार दलितों की हत्या को लेकर राहुल ने भी घटना की जानकारी ली.  इसको लेकर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से की बात की. राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी जी हम पीड़ित दलितों के साथ हैं. आप उनको इंसाफ दिलाने में जुटिए. अगर इंसाफ मिलते न दिखे तो बताइएगा मैं खुद आ जाऊंगा पीड़ित के लिए.

यह भी पढ़ें: 'बेटा तो सूरत गया था, पुलिस ने 16 दिन मुझे थाने में बैठाए रखा', अनुज प्रताप सिंह का शव लेकर उन्नाव से अमेठी जा रहे पिता ने क्या कहा?

परिवार ने 18 अगस्त को दर्ज कराया था मुकदमा

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मृतक सुनील कुमार की पत्नी पूनम भारती ने बीती 18 अगस्त को रायबरेली कोतवाली में चंदन वर्मा पर केस दर्ज कराया था. चंदन पर छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »