अंबेडकरनगर नरसंहार: कातिल मां नहीं, आमिर था! चार मासूमों और महिला की हत्या के बाद अब खुद एनकाउंटर में मारा गया

अंबेडकरनगर के मुरादाबाद में चार भाई-बहनों और उनकी माँ की नृशंस हत्या से हड़कंप मच गया था.पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी आमिर को मुठभेड़ में मार गिराया है. पहले मां को संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

Advertisement
अंबेडकरनगर हत्याकांड का आरोपी आमिर एनकाउंटर में ढेर (Photo- ITG) अंबेडकरनगर हत्याकांड का आरोपी आमिर एनकाउंटर में ढेर (Photo- ITG)

के के पाण्डेय

  • अंबेडकरनगर ,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

Uttar Pradesh News: अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र मुरादाबाद मोहल्ले में 2 मई को चार सगे भाई-बहनों की हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. टांडा-बांदा हाइवे के किनारे पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी ने 14, 12, 10 और 8 वर्ष के चार बच्चों की ईंट और धारदार हथियार से हत्या की थी. बच्चों की मां का शव भी घर से 100 मीटर दूर नाले में मिला. वह भी इस सामूहिक हत्याकांड का शिकार हुई थी.

Advertisement

घर में बिछी थीं लाशें

अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही बिस्तर पर चार नाबालिग बच्चों के शव बरामद हुए. हत्यारे ने बच्चों के चेहरे पर ईंटों से वार किया था और गले को धारदार हथियार से रेता था. 

मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल थे. घटना के वक्त बच्चों का पिता सऊदी अरब में था, जो पिछले चार वर्षों से घर नहीं लौटा है. शुरुआत में पुलिस बच्चों की मां को ही संदिग्ध मानकर तलाश कर रही थी.

नाले में मिला मां का शव

हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर मामले में तब नया मोड़ आया जब गायब बताई जा रही मां का शव घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर नाले के किनारे बरामद हुआ. मां का शव मिलने से पुलिस की थ्योरी पूरी तरह बदल गई. पहले पुलिस जिसे हत्यारोपी मान रही थी, वह खुद इस खौफनाक वारदात का शिकार निकली. एसपी प्राची सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गहन छानबीन के बाद महिला का शव मिला, जिसकी पहचान उसके पति ने कीमां

Advertisement

मुठभेड़ में मारा गया अपराधी

पुलिस और स्वाट टीम ने मामले की संजीदगी को देखते हुए घेराबंदी शुरू की।.स्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. आमिर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है; वह पहले भी हत्या और दुराचार के मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. इस एनकाउंटर के साथ ही पांच हत्याओं के आरोपी का अंत हो गया.

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की प्रारंभिक कार्यशैली पर भी सवाल उठे. पुलिस ने बिना पूरी जांच किए शुरुआत में ही मां को हत्यारोपी मान लिया था. हालांकि, नाले में महिला का शव मिलने के बाद जांच की दिशा बदली गई और असली आरोपी तक पहुंच सकी. इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement