पिता ने की दूसरी शादी, बेटे ने दोस्त संग रच डाली हत्या की साजिश... सुनसान जगह ले जाकर चाकुओं से गोद डाला

अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. पिता की दूसरी शादी और संपत्ति विवाद से नाराज बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

Advertisement
दोनों आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Mohd Akram Khan/ITG) दोनों आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Mohd Akram Khan/ITG)

अकरम खान

  • अलीगढ़,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने ही दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दूसरी शादी और संपत्ति को लेकर लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद इस हत्याकांड की सबसे बड़ी वजह बना.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी. आरोपी बेटे ने पहले अपने पिता को मिलने के बहाने बुलाया. इसके बाद अपने दोस्त के साथ उन्हें सुनसान जगह पर ले गया, जहां दोनों ने मिलकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही पिता की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर बढ़ी सियासत, अलीगढ़ में शाही चीफ मुफ्ती और सपा नेता बोले, निष्पक्ष जांच हो

मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला किला के पास का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

मुलाकात के बहाने बुलाया, सुनसान जगह पर उतारा मौत के घाट

DSP सर्वम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बादशाह अली के रूप में हुई है. जांच के दौरान सामने आया कि उनके बेटे रिहान ने अपने दोस्त समीर के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी. योजना के तहत बादशाह अली को मिलने के लिए बुलाया गया और फिर उन्हें सुनसान इलाके में ले जाकर चाकुओं से हमला किया गया.

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने बादशाह अली पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उनकी पहचान कर ली.

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं.

दूसरी शादी और मकान बना हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी रिहान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बादशाह अली उसकी मां को परेशान करते थे. मां की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी. इसके बाद परिवार में तनाव लगातार बढ़ता गया और रिश्तों में दूरी आ गई.

Advertisement

रिहान ने पुलिस को बताया कि जिस मकान को वह अपनी मां की आखिरी निशानी मानता था, उसके पिता उसे अपनी दूसरी पत्नी के नाम करना चाहते थे. इसी बात को लेकर वह बेहद नाराज था. उसके मन में पिता के प्रति गुस्सा बढ़ता गया और आखिरकार उसने अपने दोस्त समीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश बना डाली.

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद और दूसरी शादी से उपजा पारिवारिक विवाद ही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है. हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के पीछे कोई और कारण तो नहीं था.

दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जुटा रही हर सबूत

हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर रिहान और उसके दोस्त समीर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सके.

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू समेत अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं. फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य अदालत में पेश किए जा सकें.

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि रिश्तों के भरोसे को तोड़ने वाली इस वारदात में उपलब्ध सभी साक्ष्यों को जुटाकर आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »