होटल रूम में लड़की और साला...जीजा को पता चला तो काटने लगा बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

आगरा के इरादतनगर क्षेत्र में एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब जीजा ने अपने साले को एक महिला के साथ कमरे में पकड़ लिया. विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर मारपीट शुरू हो गई. पुलिस पहुंची तो साला फरार हो गया, जबकि महिला होटल की छत पर पानी की टंकी के पीछे छिपी मिली.

Advertisement
होटल रूम में साले के साथ थी लड़की (Photo: itg) होटल रूम में साले के साथ थी लड़की (Photo: itg)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा ,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीजा ने अपने साले को होटल में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

मामला इरादतनगर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ स्थित एक होटल का है. जानकारी के मुताबिक, सरसा निवासी अरविंद सिंह मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान होटल के बाहर उन्हें अपना साला कुछ लोगों के साथ दिखाई दिया. शक होने पर जब अरविंद होटल के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.

Advertisement

आरोप है कि उनका साला एक महिला के साथ होटल के कमरे में मौजूद था.जीजा ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो बात बिगड़ गई.देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई.

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने की खबर मिलते ही साला और उसके साथी मौके से फरार हो गए.वहीं होटल में मौजूद महिला घबरा गई और बचने के लिए होटल की चौथी मंजिल पर पहुंचकर छत पर रखी पानी की टंकी के पीछे छिप गई.

पुलिस ने जब होटल की तलाशी ली तो महिला को छत पर छिपा हुआ पाया.इसके बाद कड़ी मशक्कत कर सीढ़ी के सहारे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. थाना इरादतनगर पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है.होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »