प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 29 अप्रैल 2026 को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर कुल 21 इंटरचेंज, 2 मुख्य टोल प्लाजा, 2 अतिरिक्त मुख्य टोल प्लाजा बनाए हैं. इसके अलावा 19 रैम्प टोल प्लाजा भी हैं, जहां से लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ने या उतरने पर टोल दे सकेंगे.
Ganga Expressway (Image-ITG)
यह छह लेन का एक्सप्रेसवे (आठ लेन तक विस्तार योग्य) 120 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ बनाया गया है. जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ता है. गंगा एक्सप्रेसवे पर 9 पब्लिक फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं. जहां पेट्रोल पंप, सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, खाने-पीने की जगहें, कैफे और ढाबे होंगे.
Ganga Expressway (image-@upeidaofficial)
गंगा एक्सप्रेसवे किन जिलों से गुजरता है?
गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ से होती है और यह प्रयागराज तक जाता है. जिसमें 12 महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ा गया है. इन जिलों में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं.
UP Ganga Expressway route map (Image-ITG)
एक्सप्रेसवे की प्रमुख खास बातें
गंगा एक्सप्रेसवे पर क्या-क्या सुविधाएं
शाहजहांपुर के पास 3.2 किलोमीटर लंबा एयरस्ट्रिप बना है, जो भारतीय वायुसेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग के लिए तैयार है. सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एंबुलेंस और पेट्रोलिंग यूनिट्स हैं.
Ganga Expressway (image-@upeidaofficial)
यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित की गई है. एक्सप्रेसवे के साथ-साथ इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स (IMLCs) भी विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स शामिल होंगी.
Ganga Expressway (image-@upeidaofficial)
इस एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर पोस्ट कर कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से राज्य के विकास यात्रा को नई गति मिलेगी. उन्होंने इसे "ग्रामीणों, किसानों, उद्यमियों और युवाओं को जोड़ने वाली जीवन रेखा" बताया. सीएम योगी ने लिखा, "यह एक्सप्रेसवे विकास को गति देगा और दूरियों को पाटेगा."
Ganga Expressway (image-@upeidaofficial)