नकाब पहने शॉपिंग सेंटर पहुंची महिला, लगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

एक महिला ने दूसरी महिला के नकाब फाड़ने की कोशिश की. फिर पुलिस आई और नकाब पहनने वाली महिला पर फाइन लगा दिया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

डेनमार्क में सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा ढकने वाले नकाब या हिजाब पर एक अगस्त से प्रतिबंध के बाद पहली बार 28 वर्षीय एक महिला पर इस कानून का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है.

पुलिस अधिकारी डेविड बोर्केर्सन ने रितजाऊ न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस को होरशोल्म के शॉपिंग सेंटर में बुलाया गया था. यहां कल एक महिला का नकाब दूसरी महिला ने फाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया. बोर्केर्सन ने कहा, “झगड़े के दौरान महिला का नकाब उतर गया था लेकिन जब तक हम पहुंचे, उसने दोबारा नकाब पहन लिया था.”

Advertisement

पुलिस ने नकाब पहने महिला की तस्वीर ली और शॉपिंग सेंटर से सिक्योरिटी कैमरा फुटेज निकाला. इसके बाद नकाब पहने हुई महिला पर 1,000 क्रॉनर (करीब 10 हजार रुपये) जुर्माना लगाया गया. इसके बाद उसे सार्वजनिक स्थल छोड़कर जाने या नकाब हटाने को कहा गया तो उसने सार्वजनिक स्थल छोड़कर जाना चुना.

यहां एक अगस्त से यह नियम बनाया गया है कि पूरे चेहर को ढकने वाला बुर्का या सिर्फ आंख दिखने वाला नकाब सार्वजनिक स्थल पर पहनने पर करीब एक हजार क्रोनर का जुर्माना अदा करना होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »