महाराष्ट्र: सड़क पर घूम रहे थे दो खूंखार बाघ, लोग पास जाकर लेने लगे सेल्फी

चंद्रपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाी दे रहा है कि एक बाघ का जोड़ा अचानक सड़क पर आ गया. एक मोटरसाइकिल सवार तो बाघ के जोड़े के एकदम सामने खड़ा हो गया और वीडियो बनाने लगा. बाघ के करीब आने पर भी वो पीछे हटने को तैयार नही हुआ.

Advertisement
सड़क पर घूम रहे थे दो खूंखार टाइगर सड़क पर घूम रहे थे दो खूंखार टाइगर

aajtak.in

  • चंद्रपुर,
  • 01 जून 2021,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST
  • सड़क पर घूम रहे थे दो खूंखार बाघ
  • सड़क पर लोग रुक-रुक कर देखने लगे

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाी दे रहा है कि एक बाघ का जोड़ा अचानक सड़क पर आ गया. खुले में घूम रहे इस बाघ के जोड़े को देखकर सड़क पर मौजूद लोग हैरान रह गए. इस 2 मिनट 29 सेकंड के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई बाइक सवार बीच सड़क पर रुककर इन बाघों को देख रहे हैं. कोई इनका वीडियो बना रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाघ का एक जोड़ा सड़क पर बड़े ही आराम से चला जा रहा है और सड़क के दोनों ओर राहगीरों की भीड़ जम गई. 

Advertisement

सड़क पर घूम रहे थे दो खूंखार टाइगर 

एक मोटरसाइकिल सवार तो बाघ के जोड़े के एकदम सामने खड़ा हो गया और वीडियो बनाने लगा. बाघ के करीब आने पर भी वो पीछे हटने को तैयार नहीं था. वहां मौजूद बाकी राहगीर भी बाघ को करीब से देखने का मोह नही रोक पाए. ये पूरा नजारा किसी की भी सांसें रोकने को काफी है, काफी देर तक बाघ और राहगीरों में आमना-सामना होता रहा. राहगीर तो पीछे हटने को तैयार नहीं थे तो बाघों ने ही अपना रास्ता बदल दिया और जंगल में चले गए. शायद इन बाघों का पेट भरा हुआ था इसीलिए हमला नहीं किया. नहीं तो किसी भी अनहोनी घटना से नकारा नहीं जा सकता था. 

बाघ के जोड़े के साथ लोगों ने की सेल्फी लेने की कोशिश 

कोरोना के कारण ताडोबा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए सफारी बंद है और लॉकडाउन की वजह से लोग इस सड़क पर नहीं आ रहे हैं. जिसकी वजह से बाघ का जोड़ा सड़क पर आ गया. इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और कई लाइक्स अब तक मिल चुके हैं. साथ ही कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों की आलोचना की है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है 

वीडियो वायरल होने के बाद अब वन्यजीव प्रेमियो की तरफ से इन राहगीरों पर बाघ का रास्ता रोक कर नियम तोड़ने का आरोप लगाते हुए इन राहगीरों पर कार्रवाई करने की मांग ताडोबा प्रशासन से की जा रही है. 

(इनपुट- विकास राजूरकर)

ये भी पढ़ें


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »