Time Travel पर पूर्व अमेरिकी नेवी अफसर का बड़ा दावा, दूसरे विश्व युद्ध की तस्वीर में दिखा ये एक्टर

नौसेना में काम कर चुके एक शख्स ने दावा किया है कि उसके दादा दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हुए थे. उनकी उस वक्त की तस्वीर में उन्हें एक एक्टर दिखाई दिया है.

Advertisement
शख्स ने एक्टर को बताया टाइम ट्रैवलर (तस्वीर- फेसबुक, Pexels) शख्स ने एक्टर को बताया टाइम ट्रैवलर (तस्वीर- फेसबुक, Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

एक शख्स ने दावा किया है कि दुनिया भर में मशहूर एक्टर टॉम हैंक्स एक टाइम ट्रैवलर हैं. उसने अपने दादा से दूसरे विश्व युद्ध में मुलाकात करने वाले एक शख्स की तस्वीर देखने के बाद ये दावा किया. क्रिस लोपेज नामक इस शख्स का दावा है कि उन्हें अपने दादा की युद्ध के दौरान की यादगार फोटो एलबम में 67 साल के एक्टर और डायरेक्टर के जैसे दिखने वाले एक शख्स की तस्वीर मिली है. 

Advertisement

लोपेज अमेरिकी नौसेना में काम कर चुके हैं. उन्होंने तस्वीर को साल 2020 में टाइम ट्रैवल से जुड़े एक फेसबुक ग्रुप पर शेयर किया था. ये तस्वीर एक बार फिर वायरल हो रही है. जिससे टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- 'सोफा शेयर करते हैं, पलंग पर सोते हैं...', कपल का भूतों के साथ रहने का दावा, सुनाई शॉकिंग स्टोरी

उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि टॉम हैंक्स एक टाइम ट्रैवलर हो सकते हैं. इस पुरानी तस्वीर को देखें जो मुझे मेरे दादा जी की द्वितीय विश्व युद्ध की स्क्रैप बुक में मिली है. यह तस्वीर उन्होंने साल 1944-1945 में दक्षिण प्रशांत में टिनियन द्वीप पर तैनात रहते हुए ली थी.'

शख्स ने फेसबुक पर शेयर की तस्वीर- (तस्वीर- फेसबुक, ट्विटर)

तस्वीर में दिख रहे लड़के के बारे में पूछा था

Advertisement

डेली स्टार से बात करते हुए उन्होंने अपने दादा मिशेल मार्को को लेकर कहा कि वो एक फार्मासिस्ट मेट सेकेंड क्लास (कॉर्प्समैन) थे. उन्होंने कहा, 'मैंने उनके निधन से पहले फोटो में दिख रहे लड़के के बारे में पूछा था. वो उन लोगों का नाम याद नहीं रख सके.' 

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वो शख्स टॉम जैसा दिखने वाला कोई और शख्स हो. टॉम ने द्वितीय विश्व युद्ध पर बनी कई एक्शन फिल्मों में काम किया है. तो शोध करने के लिए टाइम ट्रैवल करना उचित होगा. एक और मजेदार बात यह है कि टॉम और फिल्म डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने कई साल तक एक साथ काम किया है और दोनों करीबी दोस्त रहे हैं.

लोपेज ने कहा कि अगर किसी के पास टाइम ट्रैवल के लिए पैसा, संसाधन और कल्पना हो, तो वह वही होंगे. दूसरी तरफ स्टीवन स्पीलबर्ग ने बैक टू द फ्यूचर नाम की फ्रैंचाइजी का निर्माण किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »