ट्रेंड या बेवकूफी! मुंह में Strawberry भरकर निगल रहीं महिलाएं, गिनाए फायदे

इस चैलेंज में महिलाएं अपने मुंह में स्ट्रॉबेरी भरती हैं और फिर धीरे धीरे उसे बिना चबाए ही निगल लेती हैं. स्ट्रॉबेरी को बिना दांतों का इस्तेमाल किए निगलना होता है. इस ट्रेंड की शुरुआत 11 जनवरी से हुई है.

Advertisement
स्ट्रॉबेरी निगलने का चैलेंज कर रही महिलाएं (तस्वीर- सोशल मीडिया) स्ट्रॉबेरी निगलने का चैलेंज कर रही महिलाएं (तस्वीर- सोशल मीडिया)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह तरह के ट्रेंड सामने आते हैं. अब जो ट्रेंड चल रहा है, वो एकदम हटकर है. ये चैलेंज केवल महिलाओं के बीच चल रहा है. वो अपना वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. इस चैलेंज में महिलाएं अपने मुंह में स्ट्रॉबेरी भरती हैं और फिर धीरे धीरे उसे बिना चबाए ही निगल लेती हैं. स्ट्रॉबेरी को बिना दांतों का इस्तेमाल किए निगलना होता है. ये ट्रेंड इस वक्त चीन में चल रहा है. इसकी शुरुआत 11 जनवरी से हुई है. 

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के इंस्टाग्राम जैसे प्लैटफॉर्म Xiaohongshu पर एक पोस्ट किया गया. इसमें बताया गया कि कैसे स्ट्रॉबेरी को निगलना है. यहां @Aqing नाम के यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि वो स्ट्रॉबेरी के लाल गूदे का सेवन करें. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर महिलाएं स्ट्रॉबेरी के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं. इन तस्वीरों के साथ वो 'लीच गॉड्स' लिख रही हैं. एक महिला ने कहा कि जब उसने मुंह में स्ट्रॉबेरी को भरा, तो उसे महसूस हुआ जैसे हवा का बहाव कम हो गया है.

इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा जैसे ये कोई नया चाइनीज कुंग फू है.' एक अन्य यूजर का कहना है, 'ये किसिंग एक्सरसाइज की तरह है.' कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा करने से इन्हें फल के अंदर की संरचना के बारे में पता चला. वो अधिक बेहतर तरीके से उसका स्वाद ले पाए हैं. वहीं इस चैलेंज को कर चुके लोगों का कहना है कि स्ट्रॉबेरी लाल रंग की होनी चाहिए, आधी कच्ची हो और सामान्य शेप में हो. एक महिला ने तो चैलेंज को आगे बढ़ाते हुए स्ट्रॉबेरी के अलावा कीवी और केला भी मुंह में भरकर निगल लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement