भाग रहा था जेल में बंद कैदी, NH पर पुलिस से मांगी लिफ्ट और फिर...

कैदी ने नेशनल हाईवे पर एक ड्राइवर से लिफ्ट मांगा, लेकिन लिफ्ट देने वाला और कोई नहीं बल्कि एक पुलिस वाला ही निकल गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

जेल में बंद एक शख्स भागने के दौरान नेशनल हाईवे पर पुलिस वाले से लिफ्ट मांगकर वापस जेल पहुंच गया. चौंकाने वाला ये मामला अमेरिका का है. 31 साल के एलेन लिविस पर जेल से भागने की कोशिश का मामला भी दर्ज कर लिया गया है.

एलेन ने जेल से भागने की तब कोशिश की जब उसे अमेरिका के केन्टुकी के एक काउंटी जेल से दूसरे काउंटी में ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने पुलिस वालों से शिकायत की कि उसकी हथकड़ी काफी कड़ी है जिससे उसे दिक्कत हो रही है. लेकिन जैसे ही उसकी गई वह भाग निकला.

Advertisement

पास के नेशनल हाईवे पर उसने एक ड्राइवर से लिफ्ट मांगा. लेकिन लिफ्ट देने वाला एक पुलिस वाला ही निकला. एक तरफ उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, दूसरी ओर वह खुद ही एक पुलिस वाले की गाड़ी में जा पहुंचा.

कैदी को शुरू में लगा कि उसे लिफ्ट मिल गया है, लेकिन पुलिस वाले ने उसे वापस जेल पहुंचा दिया. ग्रीनअप काउंटी के जेलर माइक वर्थिंग्टन ने बताया है कि एलेन वापस जेल में आ गया है और उस पर भागने का आरोप भी लगाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »