अज्ञात टापू पर दुनिया के 30 धनी लोग ऐसे कर रहे हैं अय्याशी

गुड गर्ल्स नाम की कंपनी इस पार्टी को आयोजित करा रही है. इसे सेक्स आइलैंड एक्सपेरियंस बताया जाता है.

Advertisement
प्रोमो से ली गई फोटो प्रोमो से ली गई फोटो

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

एक अज्ञात कैरिबियाई आइलैंड पर भयंकर अय्याशी वाली पार्टी चल रही है. इसमें दुनिया के बेहद अमीर लोग हिस्सा ले रहे हैं. इसे 'सेक्स आइलैंड' पार्टी कहा जा रहा है. यहां पर चुनिंदा पुरुषों के लिए काफी संख्या में सेक्स वर्कर मौजूद हैं. साथ में शराब और ड्रग भी. महिलाओं से लेकर शराब तक, सबकुछ अनलिमिटेड बताया जा रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें...

Advertisement

इस पार्टी को 24 से 27 नवंबर तक होना था. लेकिन के मुताबिक, इसे तीन दिन और बढ़ा दिया गया है. और बढ़े हुए तीन दिन के लिए अय्याशी करने वाले एक्स्ट्रा 6 लाख रुपये दे रहे हैं. गुड गर्ल्स नाम की कंपनी इस पार्टी को आयोजित करा रही है. इसे सेक्स आइलैंड एक्सपेरियंस बताया जाता है.

'सेक्स आइलैंड' में अय्याशी करने वाले पुरुषों के लिए करीब 60 सेक्स वर्कर हैं. हर पुरुष के लिए दो स्पेशली. गुड गर्ल्स कंपनी ने मीडिया को बताया कि क्लाइंट चाहते हैं कि पार्टी पूरे हफ्ते चलती रहे.

कंपनी ने कहा है कि 30 में से 16 क्लाइंट ने एक्स्ट्रा पैसा जमा भी कर दिया है. कंपनी ने कहा कि पार्टी क्लाइंट के उम्मीद से बेहतर रही है. कई लोग 48 घंटे से सोये नहीं हैं और नेकेड गर्ल्स के साथ पार्टी कर रहे हैं.  सेक्स आइलैंड पर पॉप स्टार भी हैं जो लोगों का कर रही हैं. शुरुआत में पार्टी में शामिल होने का कॉस्ट 2.6 लाख रखा गया था.

Advertisement

इस पार्टी में गेस्ट को 16 महिलाओं के साथ सोना प्रॉमिस किया गया था. कोलंबिया की कंपनी ने जब पार्टी के प्रोमो के तौर पर एक इरोटिक वीडियो अपलोड किया था तो यूट्यूब ने उसे हटा दिया था. इस पार्टी के बारे में बताया गया है कि सेक्स वर्कर कस्टमर के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं.

पार्टी को ड्रग फ्रेंडली बताया गया है. हालांकि, इस पार्टी में शामिल होने वाले किसी शख्स की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है. पार्टी के इरोटिक प्रोमो वीडियो में गेस्ट को कई लड़कियों के साथ दिखाया गया है.  पहले इस पार्टी को कोलंबिया के आइलैंड पर तय किया गया था, लेकिन बाद में इसे कैरिबियाई आइलैंड पर शिफ्ट कर दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »