स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही मचा हाहाकार, अचानक खिड़की तोड़कर भागने लगे लो, Video वायरल

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला एक रेलवे स्टेशन का है. यहां लोगों को अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन की खिड़की तोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उसका दरवाजा नहीं खुल रहा था.

Advertisement
लोगों को ट्रेन की खिड़की तोड़कर भागना पड़ा (तस्वीर- ट्विटर) लोगों को ट्रेन की खिड़की तोड़कर भागना पड़ा (तस्वीर- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोगों को ट्रेन की खिड़की तोड़कर भागते हुए देखा जा सकता है. मामला लंदन का बताया जा रहा है. लोगों को खिड़कियां इसलिए तोड़नी पड़ीं, क्योंकि ट्रेन के दरवाजे नहीं खुल रहे थे. जबकि फायर अलार्म बज चुका था. ऐसे में लोगों के पास खुद की जान बचाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा. ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रेन में काफी धुंआ था.

Advertisement

घटना के बाद ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन की तरफ से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी गई है. साथ ही फायर ब्रिगेड तैनात करने की पुष्टि की गई. सोशल मीडिया पर लोग घटना को लेकर काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इनका कहना है कि इमरजेंसी के वक्त भी दरवाजे क्यों नहीं खुले.

ट्विटर पर जेक शार्प नामक शख्स ने इसका वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि वह क्लैफाम कॉमन में ट्रेन में फंसे हुए हैं, जो धुंए से भरी है, दरवाजे खुल नहीं रहे थे. जेक ने कहा कि स्टेशन के स्टाफ ने घटना पर सही प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन को कहा कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

जवाब में ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन ने कहा कि फायर ब्रिगेड को पता चला है कि वहां आग नहीं लगी थी. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. जेक द्वारा शेयर किए गए वीडियो को तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इस पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं.

एक यूजर ने कहा, 'आग नहीं लगी, इसका ये मतलब नहीं हो जाता कि दरवाजे ही न खुलें. जबकि इमरजेंसी थी. सब लोग अपनेआप को टूटी हुई खिड़की से बाहर नहीं निकाल सकते.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कई सारे लोग अपने फोन में लगे हुए हैं, बजाय कि मदद करें और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालें.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »