'इश्क में पागल हो गया!' 20 साल की लड़की ने अपने नौकर से की शादी

20 साल की मुस्कान, मां के साथ रहती हैं. उनकी मां ने नौकर से शादी के लिए उन्हें मना नहीं किया. आमिर से शादी के बाद मुस्कान ने भैंस की देखभाल के लिए और तीन लोगों को काम पर रखा है. वो कहती हैं कि शादी के बाद मैं आमिर से और भी ज्यादा प्यार करने लगी हूं.

Advertisement
मुस्कान और आमिर की जोड़ी (Pic- YouTube) मुस्कान और आमिर की जोड़ी (Pic- YouTube)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

20 साल की एक लड़की का अपने नौकर पर दिल आ गया. उसने नौकर को अपने घर के जानवरों की देखभाल के लिए रखा था. लेकिन लड़की उसकी ईमानदारी पर फिदा हो गई और फिर उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया. लड़की कहती है कि प्यार में छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब नहीं देखा जाता है.
 
लड़की का नाम मुस्कान है और वो पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हैं. मुस्कान ने यूट्यूब वीडियो में बताया कि कैसे उन्हें 25 साल के आमिर से प्यार हो गया. आमिर को उन्होंने अपने घर की भैंस की देखभाल के लिए रखा था.

Advertisement

मुस्कान कहती हैं कि उनके पास चार भैंस थीं, जिनकी देखभाल के लिए आमिर को काम पर रखा था. आमिर काफी ईमानदार था और अपना काम मन लगाकर करता था. उसके आने के बाद से भैंस ज्यादा दूध देने लगी थीं. मुस्कान आमिर के काम से खासी प्रभावित हुईं और धीरे-धीरे उन्हें आमिर अच्छे लगने लगे. एक दिन उन्होंने आमिर से दिल की बात कहने का मन बना लिया.  

जब आमिर तबेले में भैंस को नहला रहे थे उस वक्त मुस्कान ने आमिर को प्रपोज कर दिया. मुस्कान ने कहा कि मैं आपको पसंद करने लगी हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं. ये सुनकर आमिर एक पल के लिए चौंक गए. मुस्कान ने जवाब देने के लिए आमिर को शाम तक का वक्त दिया. शाम को आमिर ने अपने घरवालों से पूछकर मुस्कान के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. 

Advertisement

भैंसों की देखभाल के लिए और 3 लोगों को काम पर रखा

20 साल की मुस्कान घर में अकेले अपनी मां के साथ रहती हैं. उनकी मां ने नौकर से शादी के लिए उन्हें मना नहीं किया. आमिर से शादी के बाद मुस्कान ने भैंसों की देखभाल के लिए और तीन लोगों को काम पर रखा है. वो कहती हैं कि शादी के बाद मैं आमिर से और भी ज्यादा प्यार करने लगी हूं. वहीं आमिर कहते हैं मुस्कान से शादी कर उन्हें सबकुछ मिल गया. 

आमिर अपनी पत्नी मुस्कान के लिए गाना भी गाते हैं- तेरे इश्क में पागल हो गया, दीवाना तेरे रे... वहीं, मुस्कान एक शायरी के जरिए प्यार का इजहार करती हैं- चांदनी चांद से होती है, सितारों से नहीं. मोहब्बत एक से होती है हजारों से नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »