कौन है ये 'मिस्टर कूल'? ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी के बीच भी आराम से सलाद खाता रहा

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी की खबर के बाद जहां लोग टेबल के नीचे छिप गए, वहीं माइकल ग्लांट्ज अपनी सीट पर बैठे रहे और आराम से सलाद खाते रहे. उनके इस फैसले के पीछे की वजहें अब इंटरनेट को खूब मनोरंजक लग रही हैं.

Advertisement
 इस शख्स की पहचान माइकल ग्लांट्ज के रूप में हुई है (Photo:Insta/Tammy Haddad) इस शख्स की पहचान माइकल ग्लांट्ज के रूप में हुई है (Photo:Insta/Tammy Haddad)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'मिस्टर कूल' की चर्चा है. लेकिन यहां बात महेंद्र सिंह धोनी की नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स की हो रही है, जिसका अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो गया है. हालात तनावपूर्ण थे, गोलियों की खबर से अफरा-तफरी मची हुई थी, लेकिन यह शख्स आराम से बैठकर अपना सलाद खत्म करता नजर आया.

अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान यह अनोखा पल सामने आया. जहां एक तरफ गनफायर की खबर से लोग घबरा गए, वहीं एक शख्स बिना हिले-डुले अपनी जगह पर बैठा रहा.

Advertisement

इस शख्स की पहचान माइकल ग्लांट्ज के रूप में हुई है, जो Creative Artists Agency से जुड़े हैं. घटना के दौरान जब लोग टेबल के नीचे छिपने लगे, तब भी वह अपनी सीट पर बैठे रहे और सलाद खाते रहे.

जब सब झुके, ये नहीं हिले

वॉशिंगटन हिल्टन में हो रहे इस कार्यक्रम में अचानक गोलीबारी की खबर से हड़कंप मच गया. सुरक्षा कर्मी तेजी से हरकत में आए और मेहमानों को सुरक्षित करने लगे. कई लोग टेबल के नीचे छिप गए, लेकिन ग्लांट्ज वहीं बैठे रहे.उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोग उनके इस शांत अंदाज को देखकर हैरान रह गए.

क्यों नहीं छिपे ग्लांट्ज

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उनका जवाब भी उतना ही शांत था. उन्होंने कहा कि मैं न्यूयॉर्क में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं. मुझे डर नहीं लगा. मैं शो मिस नहीं करना चाहता था.उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पीठ में समस्या है, इसलिए नीचे बैठना मुश्किल था. साथ ही उन्होंने कहा कि वह सफाई को लेकर सख्त हैं और गंदे फर्श पर अपने कपड़े नहीं रखना चाहते थे.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कुछ ने उन्हें 'सबसे शांत इंसान' बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि उन्होंने महंगे खाने को बर्बाद नहीं होने दिया.हालांकि, यह घटना गंभीर थी. सुरक्षा के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति को वहां से सुरक्षित बाहर ले जाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement