भगवान हनुमान कोर्ट में तलब, मूर्ति पर चिपकाया नोटिस

एसडीएम कोर्ट ने भगवान हनुमान को समन जारी किया है. कोर्ट ने समन में कहा है कि रोड पर पंचमुखी हुनमान मंदिर होने के वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. 

Advertisement
भगवान हनुमान को कोर्ट का समन भगवान हनुमान को कोर्ट का समन

सना जैदी

  • रोहतास,
  • 18 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन के एसडीएम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए भगवान हनुमान को समन जारी किया है. जिले के सर्कल ऑफिसर (सीओ) ने भगवान हनुमान के नाम पर नोटिस भेजकर मंदिर हटाने को कहा है.

नोटिस में लिखा है कि आपके मंदिर के कारण सडक़ से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए आप यहां से अपना मंदिर हटा लें. नोटिस के आते ही मामले ने तूल पकड़ लिया. बड़ी संख्या में के कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. नोटिस हनुमान जी की मूर्ति पर ही चिपका दिया गया.

Advertisement


कार्यकर्ताओं ने सडक़ बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. हंगामा होने के बाद सर्कल ऑफिसर (सीओ) ने गलती मान ली है. उन्होंने कहा कि पता लगाया जाएगा कि किसकी गलती के कारण को नोटिस भेजा गया है.

बेगूसराय में भी भेजा गया था हनुमान जी को नोटिस
बिहार के बेगूसराय जिले में भी को हटाने के लिए बजरंगबली के नाम नोटिस भेजा गया था. इतना ही नहीं इससे पहले भी बिहार के ही सीतामढ़ी जिले में भगवान राम के खिलाफ केस करने का भी मामला सामने आ चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement