ट्रेन में सफाई की शिकायत की, 2 मिनट में सीट पर पहुंच गया रेलवे स्टाफ, वीडियो देखकर लोग चौंके

दिल्ली से अमृतसर जा रहे एक यात्री ने ट्रेन में लगे सफाई शिकायत नंबर को टेस्ट किया. हैरानी की बात यह रही कि शिकायत के सिर्फ दो मिनट के अंदर हाउसकीपिंग स्टाफ उसकी सीट तक पहुंच गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग रेलवे की तेज सेवा की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है (Photo: Insta/@manojmalhotralifestyle) ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है (Photo: Insta/@manojmalhotralifestyle)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

दिल्ली से अमृतसर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को उस वक्त बड़ा सरप्राइज मिला, जब सफाई की शिकायत करने के सिर्फ दो मिनट के अंदर रेलवे का हाउसकीपिंग स्टाफ उसकी सीट तक पहुंच गया. इस पूरे अनुभव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भारतीय रेलवे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Advertisement

वीडियो शेयर करने वाले यात्री मनोज मल्होत्रा ने बताया कि सफर के दौरान उनकी नजर ट्रेन के कोच में लगे सफाई शिकायत नंबर पर पड़ी. उन्होंने सोचा कि यह नंबर सच में काम करता है या फिर सिर्फ औपचारिकता के लिए लगाया गया है. इसी वजह से उन्होंने खुद इसे टेस्ट करने का फैसला किया.

वीडियो में मनोज रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करते नजर आते हैं. वह ट्रेन नंबर, कोच और अपनी सीट की जानकारी देते हैं. मनोज के मुताबिक, उन्होंने दोपहर 12:51 बजे शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई, जब सिर्फ दो मिनट बाद यानी 12:53 बजे तक हाउसकीपिंग स्टाफ उनकी सीट तक पहुंच चुका था.

देखें वायरल वीडियो

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफाई कर्मचारी तुरंत काम में जुट जाते हैं और कोच की सफाई शुरू कर देते हैं. मनोज ने बताया कि स्टाफ ने उन्हें यह भी कहा कि हेल्पलाइन पर कॉल करना जरूरी नहीं था. अगर वह कोच अटेंडेंट को भी बता देते, तो भी तुरंत सफाई कर दी जाती.

Advertisement

इस अनुभव ने मनोज को काफी प्रभावित किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो यह दिल छू लेने वाला अनुभव था. ट्रेन समय पर थी, सेवा तेज थी और स्टाफ ने तुरंत सफाई भी कर दी.”

मनोज का कहना है कि यह छोटी बात लग सकती है, लेकिन ऐसी छोटी-छोटी चीजें दिखाती हैं कि भारत बदल रहा है और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार हो रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भारतीय रेलवे की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रेलवे सेवाओं में काफी सुधार देखने को मिला है. वहीं कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारियों की भी सराहना की, जिन्होंने व्यस्त ट्रेन ऑपरेशन के बीच इतनी तेजी से प्रतिक्रिया दी.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि आमतौर पर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शिकायत करने के बाद लंबा इंतजार करने की उम्मीद करते हैं, लेकिन यहां इतनी जल्दी कार्रवाई देखकर वे भी हैरान रह गए. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »