खतरनाक जगह, फिर भी कार चलाने आते हैं लोग

अमेरिका के उटाह में टाउन ऑफ मॉब है. यह जगह खतरनाक पहाड़ों पर गाड़ी चलाने के लिए फेमस है. हालांकि, यहां कमजोर दिल वाले को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं मिलती.

Advertisement
एडवेंचर के लिए यहां आते हैं लोग एडवेंचर के लिए यहां आते हैं लोग

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

अमेरिका के उटाह में 'टाउन ऑफ मॉब' है. यह जगह खतरनाक पहाड़ियों पर गाड़ी चलाने के लिए फेमस है. हालांकि, यहां कमजोर दिल वाले को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं मिलती.

एडवेंचर के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी लोग यहां पहुंचते हैं. कई लोग जहां माउंटेन बाइकिंग करना पसंद करते हैं, वहीं कई लोग खतरनाक फोर व्हील ड्राइव करते हैं. यहां 13 किलोमीटर लंबे ट्रैक में कई जगहों पर गाड़ी को पार कराना आसान नहीं होता.

Advertisement

पहाड़ी के टॉप पर पहुंचना एडवेंचर पसंद लोगों के लिए किसी जीत से कम नहीं होता. साथ ही टॉप से अमेरिका की खूबसूरत घाटी भी देखने को मिलती है. पास में कोलोराडो नदी भी है जो इस जगह को खास बनाती है. एस्कलेटर और ब्लैक होल ट्रैक भी यहां है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाउन ऑफ मॉब में गाड़ी चलाना रोलरकोस्टर से भी मुश्किल है. ड्राइवरों को इस दौरान एडवांस्ड इक्विपमेंट रखने पड़ते हैं.



Feature Image d

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement