सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हे और दुल्हन के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन की एंट्री वीडियो और वरमाला की हो रही है. कुछ अलग करने के चक्कर में लोग कुछ इस तरह की एंट्री कर रहे हैं, जो वायरल हो जा रही है. ऐसी ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा खड़ा है और कमांडो स्टाइल में उनका स्वागत किया जा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है, जब दूल्हा बारात लेकर शादी के लिए रवाना हो रहा है.
ये वीडियो छपरा जिला नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है और वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा शेरवानी में खड़ा है और उनके साथ कई लोग खड़े हैं. इसके साथ ही ही दूल्हे के सामने कुछ लोग करतब दिखा रहे हैं और दूल्हे का स्वागत कर रहे हैं.
दूल्हे का जिस तरह स्वागत हो रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई कमांडो ट्रेनिंग चल रही है. वीडियो में दिख रहा है लोग गोले में पहले आग लगा देते हैं और फिर कमांडो की तरह अलग अलग करतब दिखा रहे हैं.
इतना ही नहीं, करतब दिखा रहे है लोग कमांडो की तरह ही कर रहे हैं. आग के गोले के बीच में पानी का भरा बर्तन रखा है, जिसमें पटाखे फोड़कर करतब दिखाए जा रहे हैं. करतब दिखा रहे लोगों ने काले रंग के ही कपड़े पहन रखे हैं और सिर पर काले रंग का पट्टा बांध रखा है. साथ ही उनके हाथ में बंदूक के रूप में डंडे भी हैं, जिन्हें वो बंदूक की तरह दिखा रहे हैं.
जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि देशभक्ति गाना भी चल रहा है. मां तुझे सलाम की बीट पर ये लोग करतब दिखा रहे हैं. दूल्हे की रवानगी से पहले दूल्हे के सामने किए गए इस करतब पर लोग कमेंट कर अपनी राय भी दे रहे हैं. कई लोगों को कहना है कि ये रील के लिए किया गया है और कई लोगों का कहना है कि ऐसी नौटंकी आजतक आम हो गई है. इसके अलावा कुछ लोग कर रहे हैं कि शादी में ऐसे लोग नहीं आने चाहिए. अब भले ही ये रील के लिए बनाया गया हो, लेकिन अभी ये काफी वायरल है.
aajtak.in